Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बिग ब्रेकिंग: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी दिल्ली सर्विस बिल पास | 10 घंटा से ज्यादा चली चर्चा
    News

    बिग ब्रेकिंग: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी दिल्ली सर्विस बिल पास | 10 घंटा से ज्यादा चली चर्चा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 7, 2023Updated:August 7, 20234 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    ऑटोमेटिक वोटिंग सिस्टम में खराबी आने के कारण वोटिंग पर्ची के जरिए हुए

    पक्ष में 131 व विपक्ष में 102 वोट पड़े

    रांची। राज्यसभा में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सर्विस बिल (सेवा बिल) सदन में सुबह पेश किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघव ने चर्चा की शुरुआत की। देर रात चर्चा के बाद बिल के पक्ष में 131 व विपक्ष 102 में वोट पड़े। इसके बाद ध्वनि मत से दिल्ली सेवा बिल 2023 को राज्यसभा से भी पास कर दिया गया। ऑटोमेटिक वोटिंग सिस्टम में खराबी आने के कारण वोटिंग पर्ची के जरिए हुए। बता दें कि I.N.D.I.A के सांसद इस बिल का विरोध किए। वहीं, एनडीए, बीजू जनता दल व वायएसआर कांग्रेस के सांसद इस बिल का समर्थन किए। इस विधेयक को लेकर 10 घंटा से ज्यादा चर्चा चली। इसके बाद ध्वनि मत से इस बिल को राज्यसभा से भी पास कर दिया गया। इससे पहले लोकसभा में भी दिल्ली सर्विस बिल को पास किया गया था। दिल्ली सरकार में तबादला-नियुक्ति का अधिकार एलजी को देने वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पास हो जाने के बाद सोमवार को राज्यसभा में भी पास हो गया।

    संविधान निर्माताओं ने दिल्ली को पूरे अधिकारी नहीं दिए

    दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में चर्चा के बाद जवाब देत हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल के एक भी प्रावधान से, पहले जो व्यवस्था थी, उस व्यवस्था में एक इंच मात्र भी परिवर्तन नहीं हो रहा है। अमित शाह ने कहा कि बिल लाने का मकसद दिल्ली में करप्शन रोकना है। अमित शाह के चर्चा के दौरान विपक्ष के लोग जोरदार हंगामा किए। शाह ने कहा कि यह बिल संविधान के अनुरुप है। संविधान निर्माताओं ने दिल्ली को पूरे अधिकारी नहीं दिए है। दिल्ली बस एक राजधानी क्षेत्र है, पूर्ण राज्य नहीं है। दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार संसद का है, आप के गोद में बैठी कांग्रेस ये कानून लाई थी। दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान गृहमंत्रीशाह ने कहा कि संसद को बिल में बदलाव करने का अधिकार है। कांग्रेस ने दिल्ली के अधिकारों का हनन किया, अपने ही लाए कानून का कांग्रेस विरोध कर रही है। अमित शाह के जवाब के बाद वोटिंग हुई।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की आप सरकार को अधिकार दिया था

    दरअसल इस विधेयक के पास होने या न होने से उन पर सीधा असर पड़ रहा है। गत 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देकर दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारियों के तबादला नियुक्ति का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई आप सरकार को दे दिया था, उससे सरकार काफी उत्साहित थी। इस आदेश के बाद कई माह के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय पहुंचे थे और उनके मंत्रियों और विधायकों व कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की थी और स्वागत किया था उससे साफ जाहिर था कि दिल्ली में अब अपने तरीके से आप की सरकार चलेगी। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया था, जब उसी दिन सरकार ने सेवा सचिव के पद से आशीष मोरे को पद से हटा दिया था।

    आप ने काम करना शुरू कर दिया था

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर संकेत दे दिए थे कि दिल्ली सरकार में बड़े स्तर पर अधिकारी बदले जाएंगे। काम रोकने वाले हटेंगे और ईमानदारी से काम करने वालों को सरकार में महत्व मिलेगा। सतर्कता विभाग और सेवा विभाग के विशेष सचिव का काम देख रहे वाईवीवी राजशेखर से उनके विभाग का काम ले लिया गया था। वैसे इस मामले में विवाद बढ़ गया था और बगैर अनुमति उनके कार्यालय में माैजूद फाइलों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री के आवास में हुए निर्माण में अनियमितताओं के आरोप की जांच कर रहे हैं, उनके कार्यालय में वे फाइलें माैजूद हैं, इसलिए उन्हें इस फाइलों के साथ भी छेड़छाड़ होने का डर है।

    अधिकार चुनी हुई सरकार के पास नहीं रह गया

    इसी बीच अचानक 19 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश आ गया था और केंद्र सरकार ने अधिकारियों के तबादला नियुक्ति पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय प्राधिकरण बना दिया था। मगर इसमें मुख्यमंत्री अल्पमत में हैं। क्योंकि प्राधिकरण में दो अन्य सदस्य मुख्यसचिव और गृह सचिव हैं, जिनके विचार उनसे मेल नहीं खाते हैं। ऐसे में यह अधिकार चुनी हुई सरकार के पास नहीं रह गया है।

    राज्यसभा का गणित

    NDA– 102

    YSR-9

    BJD-9

    TDP-1

    Total: 121

    ……………………

    I.N.D.I.A-101

    BRS-7

    KAPIL SIBBAL-1

    Total: 109

    amit shah Arvind kejriwal bjp Congress hemant soren jmm narender modi Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleएदलहातू के बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल रणविजय सिंह पुलिस की गिरफ्त में
    Next Article जवान के नए पोस्टर पर दिखा शाहरुख का धांसू अंदाज

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.