Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»शादी समारोह में गोली चलने से एक युवक घायल
    Crime

    शादी समारोह में गोली चलने से एक युवक घायल

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 11, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सोमवार रात एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का है। शादी समारोह में डांस करने के दौरान गुलशन पांडेय उर्फ ​​मेडी नामक युवक को गोली लगी। सोमवार रात करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कई लोग डांस कर रहे थे और इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी और गुलशन जमीन पर गिर पड़ा। गोली किसने चलाई यह कोई नहीं देख पाया।

    तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद नहीं हुआ

    मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि भीड़ का सहारा लेकर गुलशन को गोली मारी गई। यही वजह है कि कोई यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई। जब गोली चली तो सभी गुलशन को अस्पताल ले जाने में व्यस्त हो गए, सभी का ध्यान उस ओर चला गया। धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि शादी समारोह में फायरिंग की घटना हुई है, एक युवक को गोली लगी है। हालांकि घायल युवक का बयान अभी नहीं लिया जा सका है। तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में यह जरूर पता चला कि गुलशन का डैम किनारे रहने वाले कुछ युवकों से विवाद था, उस एंगल पर भी जांच की जा रही है।

    Fireing Ranchi Police
    Previous Articleमहाकुंभ से स्नान कर लौट रहे झारखंड के 3 श्रद्धालुओं की दुर्घटना में मौत
    Next Article रजा यूनिटी फाउंडेशन का झारखंड में विस्तार ! रांची जिला अध्यक्ष बनाए गए नवाब

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.