Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने बिंदी लगाकर स्कूल गई । तो टीचर ने जड़ दिया थप्पड़, छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
    Crime

    सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने बिंदी लगाकर स्कूल गई । तो टीचर ने जड़ दिया थप्पड़, छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 11, 2023Updated:July 11, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के धनबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। क्लास टेन में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पीछे की जो वजह है, वो बड़ा चौकाने वाला है। बताया जा रहा है कि सेंट जेवियर्स स्कूल की 10वीं की छात्रा बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। इस बात पर एक टीचर ने आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में ही सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से आहत हुई छात्रा घर पहुंची और फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृत छात्रा तेतुलमारी थाना इलाके के सेंट जेवियर्स स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। सोमवार को वह बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिंदी देखकर शिक्षिका सिंधु बुरी तरह नाराज हो गई। प्रार्थना के दौरान शिक्षिका ने छात्रा से बिंदी लगाने का कारण पूछा। शिक्षिका के सवाल पर छात्रा ने उल्टा-सीधा जवाब दिया। इस पर शिक्षिका ने छात्रा को एक चाटा (थप्पड़) जड़ दिया। टीचर के इस व्यवहार से छात्रा इस कदर आहत हुई कि घर पहुंचकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी स्कूल यूनिफॉर्म से एक सुसाइट नोट भी मिला है।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजन और गांव वाले शव लेकर स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए। परिजन टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार ने शिक्षिका और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है।

    crime hemant soren sp dhanbad St xavier's school
    Previous Articleसिनेमा हॉल में खाने-पीने के समान सस्ते होंगे | महंगा पड़ेगा ऑनलाइन गेमिंग खेलना
    Next Article पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने सुसाइड नोट में क्या लिखा | आखिर क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.