Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बकरीद में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर । सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी
    News

    बकरीद में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर । सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 22, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    प्रशासन लेटेस्ट न्यूज

    • आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
    • सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करनेवालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

    रांची। 29 जून को मनाए जाने वाले पर्व बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। रांची समाहरणालय ब्लॉक ‘ए’ स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात एचबी जमां, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्यौहार मनाने की बात कही गयी।

    शांति समिति के सदस्यों ने दिये सुझाव

    बैठक में सबसे पहले शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से बकरीद के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर पूर्व के अनुभवों को साझा करते हुए अपनी-अपनी बातेें रखीं और सुझाव दिये। साफ-सफाई, सुरक्षा, अवशेषों का निपटारा, पानी-बिजली की व्यवस्था और दूसरे पंथ के लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की बात कही।

    सुझावों को बखूबी ध्यान रखा जायेगा- उपायुक्त

    उपायुक्त ने कहा कि सभी के सुझावों का बखूबी ध्यान रखा जायेगा। साफ-सफाई, वेस्टेज डिस्पोजल, पानी बिजली आदि की व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद के दौरान पानी की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने बैठक के दौरान ही नगर निगम और पीएचईडी के संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए उपायुक्त ने अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था करने के निदेश दिये। उपायुक्त ने बकरीद के दौरान वेस्ट डिस्पोजल के लिए भी नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। समिति के सदस्यों द्वारा भी दूसरे पंथ के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अपने स्तर से वेस्ट डिस्पोजल की बात कही गयी। डीसी ने कहा कि बकरीद के साथ ही त्यौहारों का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा, आगे मुहर्रम, ईदमिलादुन्नबी, दुर्गापूजा, दीपावली छठ आदि त्यौहार हैं, बकरीद के साथ रथयात्रा का अंतिम दिन भी है। ऐसे में आनेवाले दिनों में माहौल अनुकूल बना रहे, ये हम सबकी जिम्मेवारी है, शांति समिति के सदस्यों का इसमें अहम रोल है। उपायुक्त ने जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की।

    स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक करें- एसएसपी

    वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को स्थानीय स्तर पर बीडीओ, सीओ और शांति समिति के साथ बैठक करने के निदेश दिये। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों को किसी तरह का मौका न मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेवारी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुनिश्चित कराने के भी निदेश दिये।

    असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर, होगी कार्रवाई

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिाकोण से पूरी तैयारी की जा रही है। सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जायेगी। किसी भी परिस्थिति में विधि व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया जायेगा, माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

    अफवाहों को रोकें, पुलिस को जानकारी दें

    बैठक में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें। एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए भ्रामक जानकारी को रोकने का काम करें और जो लोग अफवाहों को बढ़ा रहे हैं उनके बारे में पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर द्वेषपूर्ण, भ्रामक जानकारी शेयर करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    News Box Bharat latest news

    featured
    Previous Articleछेत्री के हैट्रिक गोल से भारत ने पाकिस्तान को धोया
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची से गिरिडीह के लिए उड़ान भरे, एयरपोर्ट में हुआ स्वागत

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.