Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»आईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस के कप्तान बने शुभमन गिल
    Sport

    आईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस के कप्तान बने शुभमन गिल

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 27, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    मुंबई इंडियंस के हुए ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या

    रांची। टीम इंडिया के बेहतरीन ओपनर शुभमन गिल 2024 में अब इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ है। पड्या मुंबई टीम से जुड़ गए। हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। मुमई ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड पूरा हो गया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। हार्दिक के ट्रेड के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि आखिर अपने पहले ही सीजन में चैम्पियन और दूसरे सीजन में फाइनल तक जाने वाली गुजरात टाइटंस की कमान किसे सौंपी जाएगी। अब गुजरात टाइटंस ने इस सबसे बड़े सवाल से पर्दा उठाकर अपने कप्तान का एलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या के बदले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है। गिल का आईपीएल करियर साल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स की के साथ शुरू हुआ था। शुभमन गिल ने कोलकाता और गुजरात के लिए 91 मैचों में 37.7 की औसत और 134.07 की स्ट्राइक रेट से 2790 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं।

    Ipl 2024 Shubman Gill
    Previous ArticleJSCA कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव: सबसे ज्यादा वोट संजय पांडे को 393 व सबसे कम राशिद को 163 मिले | देखें किसे कितना वोट मिला
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को झारखंड आयेंगे

    Explore More

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    June 19, 20261 Min Read

    तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को लीगल नोटिस, TG20 लीग पर बढ़ा विवाद

    June 15, 20262 Mins Read

    महिलाओं की T20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.