Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ: मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली आज अपनी सुरीली आवाजों से समां बांधेंगे
    News

    झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ: मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली आज अपनी सुरीली आवाजों से समां बांधेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 23, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    गजल गायक सत्यम भी वक्त का ये परिंदा रुका है कहां… गाकर लोगों को झूमाएंगे

    रांची। सुपर हिट फिल्म पुष्पा का एक गाना तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली… नैना मदक बर्फी… तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली बातें करे दो हर्फी… अभी लोग भुले नहीं होंगे। इस गाने ने लोगों को जुबां पर गाने को मजबूर कर दिया था। इस गाना को अपनी सुरीली आवाज से गाने वाले जावेद अली रांची में धूम मचाएंगे। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से माननीयों को मंत्र-मुग्ध करेंगे। वहीं, संगीत और गजल में हास्य का तड़का भी रविंद्र सोनी डालेंगे। जाहिर है इस बार 23 नवंबर की शाम बेहद यादगार होने वाली है। सिंगर जावेद अली किसी परिचय को मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। पहली बार करीब से रांची के लोग उनको देखेंगे और सुनेंगे। यानि झारखंड विधानसभा परिसर में 23 नवंबर की शाम रंगीन होगी। एक से बढ़कर एक कलाकार समां बाधेंगे। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगें। झारखंड के स्थानिय कलाकारों की ओर से लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, सिंगर जावेद अली अपनी सुरीली आवाज से लोगों को झूमाएंगे, तो गजल में कुमार सत्यम लोगों को दीवाना बना देंगे। हंसी के ठहाके कराने के लिए रविंद्र सोनी भी तड़का डालेंगे। यानि 23 नवंबर का दिन यादगार बन जाएगा।

    वक्त का ये परिंदा रुका है कहां…

    प्रसिद्ध सूफी गजल गायक कुमार सत्यम ने अपने आवाज से हर प्रोग्राम में एक अलग छाप छोड़ी है। जब वो गाते हैं तो लोग एक दम शांत होकर उनकी गजल का आनंद लेते हैं। ऐसे तो वो कई गजल गाकर लोगों के दिलों पर छा गए हैं, लेकिन उनके द्वारा गाया गया ये गजल वक्त का ये परिंदा रुका है कहां… मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा…चार पैसे कमाने मैं आया शहर…गांव मेरा मुझे याद आता रहा बहुत ही सुर्खियां बटोरा था। इस गजल को गाकर सत्यम बहुत फेमस हुए। उम्मीद है आज होने वाले प्रोग्राम में जरूर ये गजल गाकर लोगो‍ं को झूमाएंगे।

    Jawed Ali
    Previous Articleमैच खेलने से पहले सुरेश रैना ने की धोनी से मुलाकात
    Next Article देखें लाइव प्रोग्राम मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली का शाम 6 बजे से

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.