Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पशुओं के लिए राज्य में पहला अस्पताल शुरू | 24*7 मिलेगी सुविधा
    News

    पशुओं के लिए राज्य में पहला अस्पताल शुरू | 24*7 मिलेगी सुविधा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 6, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कृषि मंत्री बादल ने आदर्श अस्पताल व वीडियो कॉल बेस्ड टेलीमेडिसीन का किया उद्घाटन

    रांची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु पहल की जा रही है, हम लोगों ने बजट उपबंध भी कर लिया है, उक्त बातें राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने हेसाग स्थित पशुपालन भवन में आदर्श हॉस्पिटल एवं वीडियो कॉल बेस्ड टेलीमेडिसीन सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। बादल ने कहा कि सरकार सरकार में सिस्टम से लेकर रिस्पॉन्स तक सब कुछ बदल रहा है। विभाग को हमने संवारने का काम किया है। राज्य में ऐसे पशु चिकित्सालय की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी और इसका शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने राज्य भर से आए पशु चिकित्सकों और पशु पालक व पशु सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के दौरे के बाद हमें ये महसूस हुआ कि कृषि पशुपालन के क्षेत्र में हम काफी पीछे हैं। सवाल तो यह भी है कि आखिर कब तक हम केरल का उदाहरण देते रहेंगे। हमें भी अपने राज्य में समृद्ध किसानों, समृद्ध पशुपालकों की परिकल्पना को साकार करने के काम तो करना ही होगा।

    23 जिलों में अस्पतालों का कायाकल्प होगा

    पत्रलेख ने कहा कि हमारे यहां प्रतिभाएं हैं, न्यूनतम संसाधनों में बेहतर काम करने वाले पशु चिकित्सक हैं, जो उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, ये हमारे लिए बड़ी बात है। राज्य के सभी प्रखंडों और 23 जिलों में अस्पतालों का कायाकल्प हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए बजट को मल्टीपल किया जा रहा है। चिकित्सक पशुपालकों को पशुओं की बीमारी को लेकर मेंटली काउंसलिंग कर सकते हैं, इससे उनका मर्ज आधा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है इसलिए पशुपालन क्षेत्र कृषि का वैकल्पिक व्यवसाय बन सकता है। हमें दशहरा के पहले दुग्ध उत्पादकों को 3 रुपए प्रति किलो की बोनस की राशि उनके खाते में भेजी उसका नतीजा ये हुआ की लोगों में सरकार के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ। जल्द ही हम 236 पशु एंबुलेंस की शुरुवात करने जा रहे हैं। पहले 23 और 66 नया पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की गई हैं और अन्य रिक्तियां भी भरने की प्रक्रिया की जा रही है।

    अपग्रेड रहने की जरूरत है : सचिव
    कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिक ने कहा कि आज के दौर में तकनीक से अपग्रेड रहने की जरूरत है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के माध्यम से बड़े बड़े इलाज हो रहे हैं। वीडियो कॉल बेस्ड टेलीमेडिसीन तभी सफल होगा जब आप कॉल करने वाले को तुरंत रिस्पॉन्स देंगे। व्हाट्सएप कॉल पर संबंधी बीमारी की दवाई बताने की बजाय व्हाट्सएप मैसेज का इस्तेमाल करना ज्यादा उचित होगा। और कोई भी दवाई देने के बाद उसका फीड बैक जरूर लें। अगर आप कॉल पर रिस्पॉन्स नहीं देंगे तो यह योजना फेल हो जायेगी। इसलिए लगातार खुद को अपग्रेड करते रहें क्योंकि आज के दौर में हर व्यक्ति अपग्रेड हो रहा है।
    फेज वार 100-100 अस्पतालों का होगा कायाकल्प : निदेशक
    पशुपालन विभाग के निदेशक आदित्य रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं के इलाज के लिए राज्य में पहला 24*7 अस्पताल शुरू हुआ है, जिसमें डॉक्टर और पैथोलॉजी के जानकर 24 उपलब्ध रहेंगे। विभाग फेज वार राज्य में 100 -100 अस्पताल के कायाकल्प का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमारा प्रयास है कि सभी पशु चिकित्सालय में आधारभूत संरचना का विकास किया जाय और उपकरण आदि उपलब्ध कराए जाएं। हेसाग के आदर्श हॉस्पिटल में सर्जरी एवं पैथोलॉजी की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बताया कि राज्य में पहली बार दो दिवसीय चिकित्सकों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अन्य प्रदेशों से विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले सिर्फ एक दिन की ट्रेनिंग हुआ करती थी और विशेषज्ञ राज्य के ही हुआ करते थे। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसीन सेंटर में दो पशु डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में कई डॉक्टर्स और पशु सखियों ने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव भी साझा किए। साथ ही पांच ऐसे पशु चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर न्यूनतम संसाधन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राजीव गिरी, कृषि निदेशक संजय सिन्हा सहित कई पदाधिकारी एवं पशु चिकित्सक व पशु सखी और पशुपालक मौजूद थे।

    badal patrlekh
    Previous Articleसिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
    Next Article ED ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक । जेलर और बड़ा बाबू को समन भेजा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.