Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हॉकी की दीवागनी : 4 बजे स्टेडियम हाऊसफुल | फाइनल मैच शुरू होगा रात 8.30 बजे | बाहर लगा खेलप्रेमियों का जमावड़ा
    News

    हॉकी की दीवागनी : 4 बजे स्टेडियम हाऊसफुल | फाइनल मैच शुरू होगा रात 8.30 बजे | बाहर लगा खेलप्रेमियों का जमावड़ा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 5, 2023Updated:November 5, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    दिन के 12 बजे से खेलप्रेमी लाइन में लगने लगे

    स्टेडियम के बाहर 10-12 हजार दर्शकों का जमावड़ा

    रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का क्रेज शहर में सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले ही मोरहाबादी क्षेत्र में खेलप्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर एरिया में सिर्फ खेलप्रेमी ही नजर आ रहे हैं। मैच देखने को लेकर 12 बजे से ही लाइन में लगकर खेलप्रेमी स्टेडियम में अंदर जाने काे लेकर इंतजार करते रहे। 4 बजे तक पूरा स्टेडियम हाऊसफुल हो गया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच 6 बजे व फाइनल मैच रात 8.30 बजे से ही खेला जाएगा। लेकिन लोग स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देखने को लेकर 5-6 घंटा पहले से ही लाइन में लग गए। स्टेडियम की कैपेसिटी 7 हजार है, लेकिन कम से कम 12 हजार लोग मैच देख रहें। इसमें फ्री में देखने वालों दर्शक व वीआईपी शामिल हैं। आलम यह है कि 4 बजे ही स्टेडियम पूरी तरह से भर गया। बाहर कम से कम 10-12 हजार से ज्यादा दर्शक मैच देखने को लेकर आतुर हैं। लेकिन स्टेडियम हाऊसफुल हो जाने के कारण अब ये सभी खेलप्रेमी मोरहाबादी में लगे बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन में या फिर घर में आराम से बैठकर टीवी में मैच का लुत्फ उठाएंगे। कहा जा सकता है की भारत के किसी भी राज्य में हॉकी का क्रेज झारखंड के तरह नहीं होगा। क्योंकि झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच इसका गवाह बन गया। एचआईएल में भी इस तरह का भीड़ व जुनून कहीं नहीं रहा। झारखंड सरकार, हॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने पूरी तरह से इस चैंपियनशिप को सफल बना दिया। इससे भारत ही नहीं विदेशों में भी झारखंड का खेल का स्तर यकीनन ऊंचा होगा।

    भारत 2016 के बाद चैंपियन नहीं बनी है

    राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है। 

    asian champions trophy 2023
    Previous Articleहजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के मजार का गुंबद का काम शुरू
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : बर्थडे ब्वॉय कोहली ने रिकॉर्ड 49वां शतक लगाया | सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

    Explore More

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    March 12, 20262 Mins Read

    ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency

    March 10, 20263 Mins Read

    ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.