Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिला सम्मान । सीएम ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड तैयार
    News

    महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिला सम्मान । सीएम ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड तैयार

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 3, 2023Updated:November 3, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    jap-1 डोरण्डा में हुआ रंगा रंग कार्यक्रम

    रांची। झारखंड वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में जैप-एक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है। आप सभी के सहयोग से इस आयोजन को शानदार और भव्य बनाने में हम सफल रहे । आगे भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं यहां हो, इसके लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी।सीएम ने कहा कि झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का कोई अनुभव नहीं था। लेकिन, हमें जब वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला तो इस सहर्ष स्वीकार किया। मेरा मानना है कि इस तरह का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा।

    खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से यहां के युवाओं में निश्चित तौर पर खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा। वह खेलों से जुड़ेंगे और अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भले एक छोटा राज्य है। लेकिन, यहां काफी क्षमताएं हैं। खनिज के साथ खेलों में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से ही बेहतर परफॉर्मेंस करते आए हैं। यहां के खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी झारखंड को

    फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट तैयब इकराम ने ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी रांची को देने की घोषणा की। उन्होंने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शानदार और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तारीफ की।

    पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी किए गए सम्मानित मुख्यमंत्री ने इस मौके पर होंगझाउ में हाल में आयोजित एशियन गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारती हॉकी टीम के खिलाड़ियों सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, गुरजान सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और कोच क्रेग फुल्टन शामिल हैं।

    कलाकारों ने नृत्य पेश कर बांधा समां

    इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की लोककला का अदभुत संगम देखने मिला। कलाकारों ने नागपुरी, संताली, मुंडारी, उरांव, खड़िया, मानभूम छऊ, पाइका और हॉकी थीम पर आधारित नृत्य पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में खेल मंत्री हफीजुल हसन, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी, हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के ऑफिशियल्स मौजूद थे।

    jharkhand
    Previous Articleझारखंड में महिला हॉकी को समर्पित पहली पुस्तक का विमोचन | अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा- हर कामयाबी के पीछे एक कहानी
    Next Article Breaking News: रांची में भूकंप । लोग घरों से बाहर निकले

    Explore More

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 19, 20263 Mins Read

    Qatar LNG Crisis: ईरानी हमले के बाद $20 अरब का नुकसान | सप्लाई पर संकट

    March 19, 20263 Mins Read

    ईरान तनाव के बीच तेल-गैस के दाम बढ़े | दुनिया भर में असर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.