Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास 31 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ | भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा
    News

    झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास 31 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ | भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 27, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश भुवनेश्वर स्थित राजभवन में रघुवर दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इससे पहले रघुवर दास दास ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद दास ने X पर भाजपा के साथ गुजारे पल को याद किया है। उन्होंने लिखा है… भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा। यह मेरे लिए काफी भावुक पल रहा। भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय से ही पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता रहा हूं। एक मजदूर को पार्टी ने बूथ कार्यकर्ता से मंडल अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक तथा मंत्री से मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी दी। आज इस्तीफा देते समय पुरानी यादें ताजा हो गई। मैंने पूरी ईमानदारी से जमशेदपुर और झारखंड की जनता की सेवा की है। अब महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के आशीर्वाद से ओड़िशा के लोगों की सेवा करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल का जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और तन्मयता से निभाने का प्रयास करूंगा। बता दें कि रघुवर दास 30 अक्टूबर को जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डा से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार ओडिशा सरकार का चार्टर प्लेन उन्हें लेने के लिए सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेगा। ओडिशा पहुंच कर वे सबसे पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाएंगे।

    raghuwar das
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : आज से रांची हॉकीमय हो जाएगा | 2 बजे से दर्शक स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे
    Next Article झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : दर्शक दीर्घा के भर जाने पर स्टेडियम में प्रवेश बंद

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.