Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची में 27 से वीमेंस हॉकी एशियन ट्रॉफी : हथियार या लाठी-डंडा लेकर कोई भी स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे
    News

    रांची में 27 से वीमेंस हॉकी एशियन ट्रॉफी : हथियार या लाठी-डंडा लेकर कोई भी स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 26, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    पुलिस को एक रंग का जैकेट मुहैया कराया जाएगा

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर आज पुलिस ब्रीफिंग मोरहाबादी मैदान में की गई। DIG, DC, SSP व अन्य ने पुलिस को कई अहम जानकारी दिए। जिसमें बताया गया कि कोई भी स्टेडियम के अंदर हथियार या लाठी डंडा लेकर नहीं जा सकेंगे। चाहे वो किसी मंत्री या वीवीआईपी का बॉडी गार्ड ही क्यों ना हो। हथियार को बाहर रखकर ही स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस को एक रंग का जैकेट मुहैया कराया जाएगा। सभी पुलिस इसी जैकेट को पहनाकर अपनी ड्यूटी में लगे रहेंगे। पुलिस की ड्यूटी दिन के 12.30 बजे से रात 10.30 बजे तक रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपने व्यवहार से सभी लोगों का दिल जीत लेना है। कोई भी ऐसा काम न हो जिससे राज्य की बदनामी हो। इसलिए संयम के साथ सारे कामों को अंजाम देना है।

    ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया

    शुक्रवार से शुरू हो रहे मैच को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। मैच के दौरान मोरहाबादी मैदान इलाके में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस मार्ग में मैच देखने वाले लोगों को केवल एंट्री मिलेगी। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रूट चार्ट जारी किया है। जारी चार्ट के अनुसार मोरहाबादी मैदान समेत अन्य जगहों पर दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

    टीम की बसें, मीडियाकर्मी व पासधारी वाहनों की होगी इंट्री

    डीसी आवास मोड़ से सांसद शिबू सोरेन आवास होकर मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम तक सिर्फ टीम की बसें, मीडियाकर्मी एवं पासधारी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा। सामान्य वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी बापू वाटिका की तरफ से सिर्फ पासधारी वाहन ही वीवीआईपी, मीडियाकर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे।

    यहां करें पार्किंग

    हॉकी टीम की बस और अति महत्वपूर्ण वाहनों के लिए मोरहाबादी टीओपी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी (लाल पास युक्त) वाहन के लिए मोरहाबादी मैदान मुख्य मंच के पीछे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नारंगी, नीला, हरा पास वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मुख्य मंच के पास की गई है। गेट नंबर तीन से प्रवेश करने वाले दर्शक अपने वाहनों की पार्किंग मोरहाबादी बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में करेंगे। गेट नंबर चार से प्रवेश करने वाले वाहनों की पार्किंग करमटोली धुमकुड़िया, आइएमए भवन परिसर में कर सकते हैं।

    अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वाहन करें

    उपायुक्त व एसएसपी ने रांची और झारखंड की जनता से अपील की है कि झारखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा हमेशा रही है। सभी इसका निर्वहन करें। ताकि जो अतिथि इस चैंपियनशिप में शामिल होने आए है, उन्हें झारखंड रांची की एक अच्छी छवि उनके सामने प्रस्तुत हो।

    14 जोन में बांटा गया

    सुरक्षा दृष्टि से पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। पूरे इलाके को 14 जोन में भी बांटा गया है। जहां पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

    स्टेडियम में ऐसे करें प्रवेश

    गेट नंबर 1: हॉकी के खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी और ब्रॉडकास्ट की एंट्री होगी।

    गेट नंबर 2: वीवीआईपी और निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों की एंट्री की जाएगी। इस गेट से सिर्फ वीवीआईपी की गाड़ी की ही इंट्री होगी।

    गेट नंबर 3: सामान्य दर्शक एंट्री पा सकेंगे।जबकि दर्शकों के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था फुटबॉल स्टेडियम और मोराबादी मैदान के बीच के स्थान पर होगी।

    गेट नंबर 4: सामान्य दर्शक एंट्री करेंगे और उनके गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था आईआईएम भवन और करमटोली तालाब अखाड़ा में होगी। स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर एंट्री बंदजबकि स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर गेट नंबर 3 और 4 से दर्शकों का एंट्री बंद कर दिया जाएगा और इच्छुक दर्शक मोरहाबादी मैदान और फुटबॉल स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। जो लोग एलईडी पर मैच देखेंगे। उनके वाहन पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की ओर मोरहाबादी मैदान में होगी।

    इन टीमों का होगा मैच

    भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया,चीन और थाईलैंड शामिल है। इन सभी देशों की टीम रांची पहुंच गई हैं।

    asia champions trophy
    Previous Article27 से वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : मोरहाबादी मैदान इलाके में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक
    Next Article रांची के अनवार अहमद अंसारी बने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.