Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»इजरायल-हमास वॉर : तुर्की के एर्दोगन ने कहा- हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं | वो अपनी जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा
    News

    इजरायल-हमास वॉर : तुर्की के एर्दोगन ने कहा- हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं | वो अपनी जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 25, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    एर्दोगन ने बुधवार को पार्टी सांसदों से मुलाकात की और इस दौरान इजरायल पर जुल्म के आरोप भी लगाए।
    Buy Ad Space
    तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने 11 अक्टूबर, 2023 को तुर्की ग्रैंड नेशनल असेंबली में मानचित्रों पर इजरायल और फिलिस्तीन की भूमि के विकास को दर्शाने वाला एक चित्र दिखाया था।

    एर्दोगन ने इजरायल दौरा रद्द किया

    रांची। इजराइल और हमास के जारी जंग के बीच नाटो ( NATO) देशों के अहम सदस्य तुर्किये के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने इजरायल पर हमला करने वाले फिलिस्तीन संगठन हमास का बचाव किया। एर्दोगन ने बुधवार को पार्टी सांसदों से मुलाकात की और इस दौरान इजराइल पर जुल्म के आरोप भी लगाए। एर्दोगन ने अपना इजराइल दौरा भी रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकी संगठन नहीं है। इसके मेंबर्स आजादी की जंग में हिस्सा लेने वाले मुजाहिदीन हैं। ये अपनी जमीन और नागरिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आम नागरिकों पर हमलों के खिलाफ हैं, भले ही वो इजराइली क्यों न हों। संसद में अपनी पार्टी के सांसदों को दिए भाषण में एर्दोगन ने कहा कि इजरायल ने तुर्की के अच्छे इरादों का फायदा उठाया है और वह पहले की योजना के अनुसार इजराइल नहीं जाएंगे।

    इजरायल को शांति के आह्वान पर ध्यान देना चाहिए

    तुर्की के राष्ट्रपति ने इजरायल और विभिन्न फिलिस्तीनी गुटों के बीच तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया, और कहा कि इजरायल को शांति के आह्वान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव को कम करने के लिए कैदियों की अदला-बदली तत्काल की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इजरायल गाजा पर हमले रोके। उन्होंने कहा कि इजरायल को अपने क्षेत्रीय पड़ोसियों से सुरक्षा हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए। एर्दोगन ने फिलिस्तीनी लोगों से एकजुट होने, दो-राज्य समाधान को सुरक्षित करने के लिए एक होकर कार्य करने का भी आह्वान किया। साथ ही कहा कि इजराइल की भूमि पर हमले भी बंद हों।

    Previous Article‘प्रणाम नहीं करने पर’ गोली मारने वाले 3 अपाराधियों को रांची पुलिस ने शहर में हथकड़ी लगाकर घुमाया
    Next Article बिग ब्रेकिंग : अमेरिका में गोलीबारी में 22 से ज्यादा लोगों की मौत । कई गंभीर रूप से घायल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.