Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने दिया भारत को जीतने के लिए 274 रन का टार्गेट
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने दिया भारत को जीतने के लिए 274 रन का टार्गेट

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 22, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    डेरिल मिशेल ने पहला शतक मारा

    मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए

    रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 21वें मैच में नयूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 274 रन का टार्गेट दिया। डेरिल मिशेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की पारी खेली। य़ह उनका पहला वनडे शतक भी है। रचिन रवींद्र ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग चुनी। भारत ने दो बदलाव किए हैं, हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव, वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी प्लेइंग-11 में हैं। दोनों ही टीमें 4-4 मैच जीत चुकी है। यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता करने चाहेगी। अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड ने सभी विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर बात भारतीय बल्लेबाजी की करें तो शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। रोहित, कोहली और केएल राहुल के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी पूरे रंग में दिखे हैं। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की जोड़ी कमाल मचा रही है। मध्यक्रम में डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और टॉम लेथम टीम के लिए संकटमोचक बने हुए हैं। टीम भारत और न्यूजीलैंड सात वर्ष बाद धर्मशाला के मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों के बीच 16 अक्टूबर 2016 को वनडे मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने कीवी टीम को 6 विकेट से पराजित किया था।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएलराहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

    न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, विल यंग।

    Icc World Cup Warm Up Match
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी | न्यूजीलैंड करेगा बल्लेबाजी
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : मो. शमी-विराट चमके | भारत ने लगाया जीत का ‘पंजा’ | न्यूजीलैंड की पहली हार

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.