Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»27 से रांची में वीमेंस एशियन हॉकी : चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे : सीएम
    News

    27 से रांची में वीमेंस एशियन हॉकी : चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे : सीएम

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 17, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    रांची। रांची व भारत में पहली बार खेले जाने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन रेस हो गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सीएम के समक्ष अधिकारियों ने तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी।

    हॉकी चैंपियनशिप का मिशन मोड में हो प्रचार-प्रसार

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें।

    हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर जितनी एलइडी स्क्रीन्स लगी हैं, उनकी गुणवत्ता में सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे वृक्ष जो स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए। स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

    सुरक्षा, 24×7 बिजली का पुख्ता रहे इंतजाम

    हेमन्त सोरेन ने कहा कि हॉकी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र में जितनी एलइडी लाइट्स खराब हैं उन्हें जल्द बदलें। चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24×7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की तैयारी, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल टीम के साथ-साथ एंबुलेंस का पुख्ता व्यवस्था रखें।

    ये अधिकारी बैठक में शामि हुए

    इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त अमित कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी, खेल निदेशक सुशांत गौरव, उपयुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित राज्य सरकार एवं हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    WomenAsian Hockey Champions Trophy 2023
    Previous Articleसैयद मुश्ताक अली टी-20 : रांची के जेएससीए स्टेडियम में पंजाब ने सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया
    Next Article FIFA World Cup Qualifiers : पाकिस्तान ने कंबोडिया को हराकर इतिहास रच दिया | पहली बार दूसरे राउंड के लिए प्रवेश किया

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नेपाल ने रचा इतिहास ! UAE को हराकर दूसरी बार एशिया कप में बनाई जगह September 12, 2026
    • दिल्ली पर दुनिया की नजर, BRICS Summit में आज होंगे कई बड़े फैसले September 12, 2026
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.