Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया | जीत का अंतर 8-0
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया | जीत का अंतर 8-0

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 14, 2023Updated:October 14, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    मो. सिराज, कुलदीप यादव, बुमराह, जडेजा व पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे में 300 छक्के पूरे

    रांची। ICC Cricket World Cup में भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया। पाकिस्तान से मिले 192 रनों के लक्ष्य को भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों (63 गेंद में 6 चौका व इतने ही छक्का लगाया) की अच्छी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 53 व केएल राहुल ने 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। विराट कोहली व शुभमन गिल ने 16-16 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड में पाकिस्तान को आठवीं बार हराया। अभी तक पाकिस्तान की टीम एक भी मैच टीम इंडिया से जीत नहीं सकी है। इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर मे 191 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने हैट्रिक जीत दर्ज की, वहीं, पाकिस्तान की टीम ने 2 जीत के बाद हार का स्वाद चख लिया। रोहित शर्मा ने 300 छक्का लगाने का आंकड़ा छू लिया। वह वनडे में भारत के लिए 300 छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

    बाबर के आउट होते ही पूरी टीम धड़ाम

    एक समय पाकिस्तान टीम का स्कोर 155/3 था, लेकिन मो सिराज ने बाबर आजम को 50 के स्कोर पर बोल्ड आउट कर टीम को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक ओवर में सऊद शकील (6) व इफ्तिखार (4) का विकेट लेकर दर्शकों को खुशी मनाने का मौका दे दिया। फिर बुमराह ने भी एक ही ओवर में रिजवान को 49 व शदाब को 4 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। शुरुआत में ही सिराज ने पाक टीम को 41 के स्कोर पर झटका दिया। शकील को सिराज ने 20 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। पाड्या ने भी इमामुल हक को 36 व मो नवाज को 4 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। वहीं, रवींद्र जडेजा ने हसन अली को 12 के स्कोर पर आउट किया। जडेजा ने फिर रऊफ को 2 रन पर आउट कर दिया। मो. सिराज, कुलदीप यादव, बुमराह, जडेजा व पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए। 36 रन के अंदर पाकिस्तान के 7 विकेट गिरे।

    पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

    पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील 6, मोहम्मद नवाज 4, इफ्तिखार अहमद 4, शादाख खान 2 और हारिस रऊफ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

    प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह

    भारतीय गेंदबाज ने इस में बेहतरीन गेंदबाजी कर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। जसप्रीत बुमराह ने 19/2 मो. सिराज ने 50/ 2, हार्दिक पांड्या ने 34/2, कुलदीप यादव ने 35/2 व रवींद्र जडेजा ने 38/2 विकेट हासिल किए।

    वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी टीम इंडिया

    इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में 7 बार दोनों टीमें आमने हुई थी, सभी मैच भारत ने जीता था। अब आठवीं मुकाबला भी भारत ने पाकिस्तान से जीत लिया। यानि वर्ल्ड में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीतने का क्रम जारी है। अब जीत का आंकड़ा 8-0 हो गया।

    पाकिस्तान के ऐसे गिरे विकेट

    पहला विकेट 41 के स्कोर पर (शफीक)

    दूसरा विकेट 73 के स्कोर पर (इमामुल हक)

    तीसरा विकेट 155 के स्कोर पर (बाबर)

    चौथा विकेट 162 के स्कोर पर (शकील)

    पांचवां विकेट 166 के स्कोर पर (इफ्तिखार)

    छठा विकेट 168 के स्कोर पर (रिजवान)

    7वां विकेट 171 के स्कोर पर (शदाब)

    8वां विकेट 187 के स्कोर पर (नवाज)

    9वां विकेट 187 के स्कोर पर (हसन अली)

    10वां विकेट 191 के स्कोर पर (हारिस रऊफ)

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की निकाली हवा | पूरी टीम 191 रन बनाकर ढेर
    Next Article झारखंड पुलिस-CRPF का मानवता । जख्मी नक्सली को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया रांची

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.