Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुना । pak score: 171/7 (35.2)
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुना । pak score: 171/7 (35.2)

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 14, 2023Updated:October 14, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    – वर्ल्ड कप में: 7 मैच खेले गए, सभी मैच भारत ने अपनी झोली में डाले

    – हेड टू हेड: वनडे: 134: पाकिस्तान जीता- 73, भारत जीता- 56, बेनतीजा- 5

    – इस मैदान में 26 मैच खेले गए हैं, 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    – ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को टीम में जगह मिली

    रांची। ‍ICC Cricket World Cup के 12वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत व पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस बीच भारत ने जीता टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को टीम में जगह मिली है। मैच 2 बजे से शुरू हो जाएगा। इस हाईवोल्टेज मैच को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम दर्शकों से खचाखचा भरा हुआ है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसका फायदा बल्लेबाज बखूबी उठाते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। वहीं, खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स भी पिच पर बड़ी भूमिका निभाते हैं। अब तक इस मैदान में 26 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 13 बार दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी भी भारत से नहीं जीत सका है। दोनों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, सभी में बाजी टीम इंडिया ने मारी है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 पर है, वहीं, पाकिस्तान की टीम नंबर-2 पर काबिज है।

    पिच रिपोर्ट

    72 मीटर की सीमा स्ट्रेट बाउंड्री है, जबकि कवर क्षेत्र 76 मीटर व 60 मीटर स्कवायर सीमा है। पिच में थोड़ी सी नमी है, लेकिन यह गायब हो जाएगी। पिच में कोई घास नहीं, पिच काली मिट्टी वाली में खेला जाएगा। नमी वाली पिच में गेंद हवा में स्विंग करती है। तेज गेंदबाज होने से फायदा मिलेगा।

    सुरक्षा चाक चौंबद

    भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही पूरे अहमदाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्टेडियम में तो सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी ही, साथ ही स्टेडियम के बाहर अहमदाबाद के हर संवेदनशील इलाकों में भी एहतियात के तौर पर जवान तैनात होंगे। इस मैच के लिए न केवल गुजरात पुलिस बल्कि बम डिस्पोजल और एंटी ड्रोन यूनिट के साथ ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भी तैनाती की गई है।  इन सभी सुरक्षा एजेंसियों के करीब 11 हजार से ज्यादा स्टाफ अहमदाबाद में ड्यूटी देंगे। NSG की तीन टीम और एंटी ड्रोन की एक टीम होगी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी एक्टिव रहेगी।

    दोनों टीमें

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शर्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

    पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

    यहां देखें मैच

    लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स और डीटीएच में लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleदुर्गा पूजा में संवेदनशील पंडालों व सांप्रदायिक व्यक्तियों पर रहेगी पुलिस की कड़ नजर | रांची के 60 से 65 पंडाल संवेदनशील
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की निकाली हवा | पूरी टीम 191 रन बनाकर ढेर

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.