Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: आज सबकी नजर इंडिया-पाकिस्तान मैच पर रहेगी
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: आज सबकी नजर इंडिया-पाकिस्तान मैच पर रहेगी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 14, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाएंगे

    – हेड टू हेड: वनडे: 134: पाकिस्तान जीता- 73, भारत जीता- 56, बेनतीजा- 5

    – वर्ल्ड कप में: 7 मैच खेले गए, सभी मैच भारत ने अपनी झोली में डाले

    रांची। ICC Cricket World Cup में आज सबसे बड़ा मैच भारत व पाकिस्‍तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिन के 2 बजे से शुरू होगा, टॉस 1.30 बजे होगा। दोनों टीमों के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं और साथ ही दोनों के पास कुछ अच्छे गेंदबाज भी हैं। काग पर दोनों टीमों के बीच अधिक अंतर नजर नहीं आता है। हालांकि, कुछ ऐसे बैटल्स जरूर हैं, जिनसे मैच का परिणाम तय होने वाला है। अब जब ये दोनों टीम आपस में टकराएंगे तो एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए शुभमन गिल 99 प्रतिशत फिट हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि नेट्स पर बल्लेबाजी की, जिससे उनके मैच के लिए तैयार होने के संकेत मिले हैं।

    पाक गेंदबाजों को रोहित के सामने गेंदबाजी करने की चुनौती

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ शतक शतक लगाते हुए बाकी टीमों को भी चेतावनी देने का काम किया है। पाकिस्तान को भी रोहित से बचकर रहना होगा, क्योंकि इस टीम के खिलाफ पिछली पांच पारियों में रोहित दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ  रोहित का बल्ला खूब चला है। 

    कुदलीद पाक बल्लेबाजों को करेंगे परेशान

    लगातार वनडे में अदभुत प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम उनके सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, कुलदीप के सामने उन्हें भी काफी परेशानी होती है। कुलदीप ने बाबर को तीन पारियों में दो बार आउट किया है। फखर जमान को अगर मौका मिलता है तो उनका प्रदर्शन भी कुलदीप के सामने बहुत अच्छा नहीं रहा है। फखर ने कुलदीप के खिलाफ तीन पारियों में केवल 9.7 की औसत से रन बनाए हैं और तीनों बार उन्हीं का शिकार बने हैं।

    शाहिन से भारतीय बल्बाजों को बचना होगा

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए लंबे समय से मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। 2021 से अब तक रोहित छह और कोहली चार बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने आउट हो चुके हैं। केएल राहुल ने भी दो बार अपना विकेट गंवाया है। पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी के रूप में एक ऐसा ही तुरुप का इक्का है जो भारतीय टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकता है। शाहीन ने रोहित को तीन पारी में एक बार आउट किया है। वहीं, कोहली को शाहीन ने दो पारियों में एक बार आउट किया है।

    रिजवान को नहीं रोका तो होगी मुश्किल

    विकेटकीपर बल्लेबाज मो.रिजवान इस विश्व कप में अब तक पाकिस्तान के सबसे बढ़िया बल्लेबाज रहे हैं। बाबर के फेल होने की स्थिति में रिजवान ने अच्छे से पाकिस्तान को संभाला है। इस साल 17 पारियों में उन्होंने 75.2 की औसत के साथ 827 रन बनाए हैं। खास तौर से स्पिनर्स के खिलाफ रिज़वान ने इस साल 16 पारियों में 145.3 की अविश्वसनीय औसत से रन बनाए हैं और केवल तीन ही बार अपना विकेट गंवाया है। नंबर 4 पर रिजवान ने 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं और 31 पारियों में नौ अर्धशतकों के साथ ही तीन शतक भी लगा चुके हैं। भारत के वह सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आएंगे।

    कई बॉलीवुड सिंगर्स दोपहर 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे

    भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस से पहले कई बॉलीवुड सिंगर्स दोपहर 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे। इसे वर्ल्ड कप की अनाधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी भी कहा जा रहा है। बीसीसीआई के मुताबिक इस बड़े मुकाबले में शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, सुखविंदर सिंह खास परफॉर्मेंस देंगे। इसके अलावा वर्ल्ड कप के तीन गोल्डन टिकट होल्डर- सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन भी इस मैच के लिए इनवाइटेड हैं।

    यहां देखें मैच

    लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं। इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स और डीटीएच में लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।


    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleरांची हिंसा मामले में सीआईडी नवाब और शकील से जेल में पूछताछ करेगी
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: 1 लाख दर्शको के पहुंचने की उम्मीद | टॉस से पहले बॉलीवुड सिंगर्स 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.