Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कैश अवार्ड सम्मान समारोह: देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा नहीं हो पाएगा : सीएम हेमंत सोरेन
    News

    कैश अवार्ड सम्मान समारोह: देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा नहीं हो पाएगा : सीएम हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 12, 2023Updated:October 12, 20235 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    4 करोड़ 95 लाख का कैश अवार्ड बांटा गया, खिलाड़ियों को मिले 4 करोड़ 46 लाख रुपए

    222 खिलाड़ियों व 52 प्रशिक्षकों को कैश-अवार्ड देकर सम्मानित किया गया

    रांची। खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से 12 अक्टूबर 2023 को मेगा स्पोर्ट्स, कॉम्प्लेक्स में आयोजित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान राशि वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर खेलमंत्री हफिजुल हसन अंसारी, राज्यसभा सांसद महुवा माझी, वंदना डाडेल, विनय चौबे, खेल सचिव, खेल निदेशक, रांची उपायुक्त, एसएसपी रांची व कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल थे। टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 222 खिलाड़ियों को 21 खेल और 52 कोच के बीच 15 खेलों के लिए 4 करोड़ 95 लाख का कैश अवार्ड बांटा गया। इनमें खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख और कोच के बीच 48 लाख 46 हजार रुपए का कैश अवार्ड दिया गया।

    खिलाड़यों को तराशने का काम सरकार करेगी: सीएम

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह का स्टेडियम (खेलगांव) भारत में यदा-कदा ही है। इसमें भी झारखंड एक नंबर पर आएगा। इस स्टेडियम की शोभा आज यहां उपस्थित खिलाड़ी व प्रशिक्षक बढ़ा रहे हैं। खेलगांव के अंदर खेलों का प्रदर्शन व आयोजन जिस तरीके से हो रहा है कि इस खेलगांव का जो संदेश है, वो संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश-दुनिया में गूंजे। हम इस परिकल्पना के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं कि आने वाला समय देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ी पूरा नहीं हो पाएगा। हर खेल में हमारे महिला-पुरुष खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। हर खेल में झारखंड के खिलाड़ी अपना हुनर का प्रदर्शन करें। खिलाड़यों को तराशने का काम सरकार करेगी। खेल पर मैं खुद नजर बनाए रखता हूं। जो 20 वर्षों में नहीं हो पाया, या कहे गाड़ी थम सी गई थी, खिलाड़यों को समझ नहीं आ रहा था क्या करें, लेकिन आपके भविष्य की चिंता अब सरकार करेगी।

    222 खिलाड़ियों को मिला कैश अवार्ड

    वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अलग-अलग इवेंट में पदक जीतने वाले 222 खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख 20 हजार रुपए सम्मान राशि वितरित की गई। इसके अलावा साल 2022-23 के लिए कुल 52 खेल प्रशिक्षकों के बीच 48 लाख 30 हजार रुपए पुरस्कार राशि बांटी। नकद पुरस्कार राशि वितरण समारोह का आयोजन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया। 222 खिलाड़ियों को सम्मान रााशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के लिए जिन 222 खिलाड़ियों का चयन हुआ, उनमें सबसे ज्यादा राशि लॉन बॉल के खिलाड़ियों में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार को दिया गया। रूपा रानी तिर्की को कुल 47 लाख रु., लवली चौबे को 47 लाख रु., चंदन सिंह को 28 लाख रु., सुनील बहादुर को 28 लाख रु. और दिनेश कुमार को 28 लाख रु. बतौर नकद पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम ने रूपा रानी तिर्की व लवली आनंद को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा चीन के हांगझाऊ में हुए एशियन गेम्स के महिला हॉकी में ब्रांज मेडल जीतने वाली झारखंड की सलीमा, निक्की व संगीता को 12-12 लाख रूपए दिए गए। वहीं, सीएम ने अंडर-9 राष्ट्रीय तीरंदाजी में सोना जीतने वाली 3 बच्चियों को भी अपने हाथों से सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

    ऐसे मिलेगा राशि

    एशियन लॉन बॉल प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख रु. और इसी इवेंट में ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ी को 3 लाख रु. का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, नेशनल गेम्स के गोल्ड विजेता को 5 लाख रु., सिल्वर विजेता को 3 लाख रु. और ब्रांज मेडल विजेता को 2 लाख रु. दिए जाएंगे। इसके अलावा जूनियर नेशनल के गोल्ड विजेता को 1 लाख, सिल्वर के लिए 75 हजार और ब्रांज मेडल के लिए 50 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, सब जूनियर नेशनल गोल्ड विजेता को 75 हजार रु. दिए जाएंगे। फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों को 1-1 लाख रु. का पुरस्कार दिया जाएगा। एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड आर्चरी चैंपियनशिप के गोल्ड विजेता को 1.50 लाख का इनाम मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में 60 हजार से न्यूनतम 50 हजार तक पुरस्कार राशि दी जाएगी।

    विभाग ने खिलाड़ियों से मांगा था आवेदन

    खेल नीति 2022 के आधार पर खेल एवं युवा कार्य निदेशालय ने 3 अप्रैल 2023 को फॉर्मेट जारी कर योग्य खिलाड़ियों से कैश अवार्ड के लिए आवेदन मांगा था। इसके बाद 11 अप्रैल 2023 को एक और फॉर्मेट जारी कर खेल प्रशिक्षकों से कैश अवार्ड के लिए आवेदन मांगा था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि वैसे खेल प्रशिक्षक जिन्होंने 10 जून 2022 के बाद भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को सफलता दिलाई हो और जो झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हों, वे डीएसओ को आवेदन दे सकते हैं। इसमें एक कंडीशन भी था कि वैसे कोच ही पुरस्कार राशि के लिए योग्य होंगे, जिन्होंने चार वर्ष पूर्व से ट्रेंड खिलाड़ी या टीम का नेतृत्व किया हो। उनके नेतृत्व में खिलाड़ी ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया हो। इसके अलावा वैसे पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन दिया जाना है, जिन्होंने अर्जुना अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड लिया हो या फिर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम में पदक जीता हो और अब नहीं खेल रहें हों।

    cm jharkhand
    Previous Articleबरियातू थाना क्षेत्र में डबल सुसाइड | एक घर में युवक फंदे से लटका मिला व लड़की का शव बेड पर था
    Next Article मेकॉन के मुख्य गेट के पास शव के साथ प्रदर्शन । गाड़ियों की लगी लंबी कतार

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.