Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बिग ब्रेकिंग: बक्सर-आरा के बीच ट्रेन हादसे में 5 यात्रियों की मौत | 70 से ज्यादा लोग घायल | 2 बोगियां पलटी
    News

    बिग ब्रेकिंग: बक्सर-आरा के बीच ट्रेन हादसे में 5 यात्रियों की मौत | 70 से ज्यादा लोग घायल | 2 बोगियां पलटी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 12, 2023Updated:October 12, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रेलवे ने कंट्रोल रूम 775907004 नंबर जारी किया

    रांची। बिहार में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल हो गई है। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगी पूरी तरह से पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर है। अब तक 70 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या आैर बढ़ सकती है। यह हादसा बुधवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर के पास हुआ। ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। पटना, आरा, बक्सर से रेलवे की बचाव टीम के साथ-साथ बक्सर और आरा जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। शुरू में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत हुई। टॉर्च की रोशनी व मोबाइल की रौशनी में कोच में फंसे लोगों को निकाला गया। बाद में प्रशासन ने जनरेटर और लाइट की व्यवस्था की। उसके बाद रेस्क्यू तेज हुआ। भोजपुर के डीएम राजकुमार ने बताया कि मौके पर 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है। पटना से दो ट्रेनों को मौके भेजा गया है। वहां से हादसे के बाद फंसे यात्रियों को पटना भेजा जाएगा। एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

    रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

    रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कामाख्या जा रही थी। दानापुर रेल मंडल के द्वारा घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। रेलवे की तरफ से एक्स पर लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए हैं। बताया गया कि दिल्ली से पटना की ओर यह ट्रेन जा रही थी। बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई थी। तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे कंट्रोल रूम 775907004 नंबर जारी किया गया।

    ट्रेनें रुकीं, कुछ को गया रूट से भेजा

    नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट से निकलने वाली ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया गया है। आंनद बिहार मधुपुर बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस, विक्रमशिला (12368), न्यू बरौनी (15623), बीकानेर गुवहाटी (15633), गरीब रथ (22406), राजधानी (12310) ट्रेन प्रभावित हुई हैं। पटना-लोकमान्य तिलक कुर्ला एक्सप्रेस (13201), पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस (12948), पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22972 ) को पटना से गया रूट होकर रवाना किया जाएगा।

    Train Acciedent
    Previous Articleअल्पसंख्यकों से जुड़े हर समस्याओं का हल निकालने का काम करूंगा : शमशेर आलम
    Next Article खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह: आज सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के खिलाड़ियों पर करेंगे धनवर्षा

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.