Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हमास-इजराइल वॉर: दक्षिण इजराइल में बंदूक की लड़ाई भड़की, 600 इजराइली की मौत
    News

    हमास-इजराइल वॉर: दक्षिण इजराइल में बंदूक की लड़ाई भड़की, 600 इजराइली की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 8, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 लोग हमास के कब्जे में है

    रांची। हमास और इजराइल के बीच जंग दूसरे दिन भी जारी है। अल जजीरा के अनुसार अबतक 600 इजराइली की मौत हुई व हजारों लोग घायल है। वहीं, इजरायल के हमले में 313 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। इजराइल ने कहा है कि रविवार को जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने आधिकारिक तौर पर युद्ध की स्थिति घोषित कर दी है, जिससे सरकार को महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियां करने की अनुमति मिल गई है। प्रधान मंत्रालय ने कहा कि युद्ध गाजा से एक जानलेवा आतंकवादी हमले द्वारा इजराइल पर थोपा गया था। ​​​​​​वहीं, हमास ने भी इजरायल के कई लोगों को बंदी बनाने की बात कही है। उधर, भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। दरअसल, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिकों हमास के कब्जे में है। इजराइली डिफेंस फोर्स के स्पोक्सपर्सन जॉनथन कॉनरिकस ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है। इन्हें गाजा की तरफ ले जाया गया है।

    इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का एलान किया है

    जंग के बीच शनिवार रात को इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने कहा- शनिवार को जो हुआ वो इजराइल ने आज तक कभी नहीं देखा था और हम दोबारा ऐसा कभी होने नहीं देंगे। हमास हम सबकी हत्या करना चाहता है। वो मांओं और बच्चों को उनके घरों में मार रहा है। वो एक ऐसा दुश्मन है जो बुजुर्गों, बच्चों और लड़कियों को निशाना बनाता है। वो छुट्टियों का आनंद ले रहे बच्चों और आम नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं।

    IsraelPalestine tension
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023: भारतीय गेंदबाजों के सामने 199 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ढेर
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया को विराट और राहुल ने जिताया

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.