Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची में जल जीवन मिशन के दफ्तर पर नकाबपोशों ने किया हमला | कार्यालय में मौजूद कई लोगों को बुरी तरह से पीटा
    News

    रांची में जल जीवन मिशन के दफ्तर पर नकाबपोशों ने किया हमला | कार्यालय में मौजूद कई लोगों को बुरी तरह से पीटा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 8, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    पीएलएफआई का नाम सामने आया, एक कमरे को आग के हवाले भी कर दिया

    रांची। शहर के लापुंग थाना क्षेत्र स्थित जल जीवन मिशन के दफ्तर पर शनिवार देर रात गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया। कार्यालय में मौजूद कई लोगों को बुरी तरह से पीटा और एक कमरे को आग के हवाले भी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक अपराधी किस्म के युवक का हाथ बताया है, जो पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने के काम में लगा हुआ है। यह मामला लापुंग के दोलाइचा गांव का है। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के दोलाइचा गांव में जल जीवन मिशन का कार्यालय है। पूर्व में अंकित सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा अपने आपको पीएलएफआई कमांडर बताकर 5 लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड की गई थी। इसको लेकर कंपनी के साइट इंचार्ज शंटी पटेल की ओर से प्रबंधन को इसकी जानकारी भी दी गई थी। कंपनी की तरफ से जब लेवी देने से इनकार कर दिया गया, उसके बाद ही इस हमले को अंजाम दिया गया है। कंपनी के लोगों ने यह भी बताया कि पीएलएफआई के नाम पर कुछ लोगों को कंपनी में नौकरी देने की भी धमकी दी गई थी। जिसके बाद कंपनी ने दो लोगों को नौकरी पर भी रखा था। जल जीवन मिशन के साइट इंचार्ज शंटी पटेल ने बताया कि शनिवार देर रात अचानक एक दर्जन के करीब नकाबपोश कार्यालय में आ धमके और जो सामने मिला उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मारपीट करने वाले लोगों ने खुद को पीएलएफआई का नक्सली बताया और कहा कि जब तक लेवी के पैसे नहीं मिलेंगे यहां काम नहीं करने दिया जाएगा। नक्सलियों ने वहां से जाते-जाते एक कमरे को आग के हवाले भी कर दिया। देर रात हुए इस अचानक हमले की वजह से जल जीवन मिशन में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी दहशत में हैं। इस मामले को लेकर रांची पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंकित नामक व्यक्ति की संलिप्तता पूरे मामले में सामने आई है।

    Pfli
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023: कई रिकार्ड बनाते हुए साउथ अफ्रीका ने जीता अपना पहला मैच
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.