Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»विशेषाधिकार हनन मामला: झारखंड के गृह सचिव, आइजी मानवाधिकार व डीएसपी को राज्यसभा ने नोटिस भेजा
    News

    विशेषाधिकार हनन मामला: झारखंड के गृह सचिव, आइजी मानवाधिकार व डीएसपी को राज्यसभा ने नोटिस भेजा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 3, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के गृह सचिव, आइजी मानवाधिकार और डीएसपी प्रमोद मिश्रा को विशेषाधिकार हनन के मामले में राज्यसभा ने नोटिस भेजा है। तीनों पदाधिकारियों को 6 अक्तूबर को राज्यसभा सचिवालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में डीएसपी प्रमोद मिश्रा विशेषाधिकार हनन के आरोपी हैं। सांसद दीपक प्रकाश ने साहेबगंज जिला के बड़हरवा के तत्कालीन डीएसपी प्रमोद मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला लाया था। विशेषाधिकार हनन का मामला वर्ष 2021 में राज्यसभा में लाया गया था। इस मामले को संज्ञान में लेने और छानबीन के बाद राज्यसभा ने इसे विशेषाधिकार हनन के योग्य माना। इस मामले में गृह सचिव, आइजी और डीएसपी को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। तत्कालीन डीएसपी प्रमोद मिश्रा का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने आत्महत्या करनेवाली दारोगा रूपा तिर्की के खिलाफ भी बातें कही थी। इसी मामले को लेकर प्रकाश राज्यसभा पहुंचे थे। सांसद का कहना था कि डीएसपी की टिप्पणी से वह मर्माहत हैं। एक जनप्रतिनिधि के बारे में डीएसपी की भाषा मर्यादा के प्रतिकूल है। एक वर्दीधारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसा करना आपत्तिजनक है,उनके विशेषाधिकार का हनन है।

    Rajysabha
    Previous Articleमुसलमानों को बदलते हालात में मायूस होने की जरूरत नहीं : मदनी
    Next Article अलीगढ़ : AMU में दो गुटों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.