Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जामताड़ा में आसमान से आई मौत । एक ही परिवार से 4 की मौत । रांची में पानी की तेज धारा में एक युवक बहा
    News

    जामताड़ा में आसमान से आई मौत । एक ही परिवार से 4 की मौत । रांची में पानी की तेज धारा में एक युवक बहा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 1, 2023Updated:October 1, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंदाडीह लखनपुर गांव में वज्रपात से तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। ये लोग एक तंबू लगाकर रह रहे थे। भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली इनके तंबू पर गिरी, जिससे तीन बच्चों के सहित एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में महिला नेचा चौधरी, उसका 11 साल का बेटा अंकित चौधरी, 5 साल का बेटा गगन चौधरी और 10 माह की नवजात इच्छा कुमारी शामिल है।

    भारी बारिश की वजह से एक युवक की जान गई

    रविवार को राजधानी रांची में बारिश में जमकर तबाही मचाई है। बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया। कुछ स्थानों पर बाउंड्रीवाल भी धराशायी हो गए हैं। इस दौरान लालपुर इलाके में पानी की तेज धारा में एक युवक बह गया।भारी बारिश की वजह से एक युवक की जान चली गई।लालपुर थाना क्षेत्र के सरईटांड का रहने वाला युवक देव प्रसाद राम घर लौटने के समय पानी की तेज धारा में बह गया। देव प्रसाद नगर निगम के वेंडर मार्केट में काम करते थे। रविवार को तेज बारिश के समय ही वह अपने बड़े भाई के साथ वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान वह पानी की तेज धारा में नाले में ही बह गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात तक देव प्रसाद का शव बरामद नहीं हो पाया था। देव प्रसाद के बड़े भाई सहित उसके परिजन, पुलिस सब मिलकर बोडिया नदी तक उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन वह नहीं मिला। अब सुबह फिर से लाश को खोजा जाएगा।

    jharkhand
    Previous Articleअक्टूबर महीना: देखें झारखंड में कब-कब ऑफिस। स्कूल व बैंक में छुट्टी रहेगी
    Next Article नाले में बहने वाले व्यक्ति का शव हुआ बरामद

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.