Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»लातेहार: अपराधियों ने फायरिंग कर संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूटपाट किया
    News

    लातेहार: अपराधियों ने फायरिंग कर संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूटपाट किया

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 24, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूटपाट हुई है। इस लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की और यात्रियों के साथ मारपीट भी की। मारपीट की घटना में कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। लूटपाट की घटना स्लीपर बोगी एस 9 में हुई। पुलिस ने बोगी से दो खोखा भी बरामद किया है। लूटपाट की घटना के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों जमकर हंगामा किया। यात्री जख्मी लोगों के इलाज की मांग कर रहे रहे थे और तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। देर रात तक यात्रियों का हंगामा जारी रहा। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। संबलपुर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस, लातेहार रेलवे स्टेशन से जैसे ही खुली थी करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने ट्रेन के एस बोगी में लूटपाट मचाना शुरू कर दिया। अपराधियों के पास हथियार भी थे, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने जमकर फायरिंग और मारपीट भी की। अपराधी एस 9 बोगी में करीब 35 से 40 मिनट तक लूटपाट करते रहे। बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही ट्रेन रुकी अपराधी उतरकर फरार हो गए। अपराधियों की पिटाई में कुछ लोग जख्मी भी हो गए।

    drm
    Previous Articleनेशनल शूटर तारा शाहदेव मामला: 30 सितंबर को सीबीआई फैसला सुनाएगी
    Next Article रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को आज पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.