Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC 2023 ODI WORLD CUP: चैंपियन टीम को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए
    News

    ICC 2023 ODI WORLD CUP: चैंपियन टीम को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 22, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    हर मैच के विजेता को भी 3.3 लाख रुपए दिए जाएंगे

    प्रतियोगिता के लिए कुल 83 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है

    रांची। अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के विजेता टीम को लगभग 33 करोड़ रुपए (40 लाख डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी। आईसीसी ने 5 अक्तूबर से अहमदबाद में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए कुल 83 करोड़ रुपए (1 करोड़ डॉलर) की पुरस्कार राशि को तैयार किया है। उपविजेता टीम को भी लगभग 16.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। साथ ही सेमी फाइनल तक पहुंचने वाली अन्य दो टीमों को भी 6.6 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर होने वाली अन्य छह टीमों को भी 83 लाख रूपए मिलेंगे। हर मैच के विजेता को भी 3.3 लाख रुपये दिए जाएंगे। भारत इस विश्व कप के लिए मेजबान के तौर पर सीधा क्वालिफाई कर चुका था। इसके अलावा 2020-23 के वनडे सुपर लीग के अपने प्रदर्शन के आधार पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका और नीदरलैंड्स इस साल जून-जुलाई में खेले गए क्वालिफायर में खेल के आधार पर इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने हैं।

    45 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे

    10 टीमों एक दूसरे के खिलाफ एक बार भिड़ेंगी और ऐसे 45 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे। शीर्ष की चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी, जो 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में खेली जाएंगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अहमदाबाद में भिड़ेंगी। मेजबान भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्तूबर को होगा और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी राइवलरी की अगली कड़ी 14 अक्तूबर को अहमदबाद में होगी। कुल 10 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल भी 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

    Previous Articleबिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री के पास गोली मिली
    Next Article वनडे | टी-20 व टेस्ट में नंबर वन | ऐसा करने वाली टीम इंडिया वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गई

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.