Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज से संसद का विशेष सत्र । 19 से 22 तक नई संसद भवन में चलेगा
    News

    आज से संसद का विशेष सत्र । 19 से 22 तक नई संसद भवन में चलेगा

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 18, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। 18 सितंबर से लोकसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। सत्र के पहले दिन यानी आज राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव, यादों और सीख पर बात होगी। राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस बिल 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पेश किए जाएंगे। ये दोनों बिल राज्यसभा में पेश होने के बाद लोकसभा में रखे जाएंगे। लोकसभा में एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023 और प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023 भी पेश होंगे। ये बिल 3 अगस्त को राज्यसभा से पास हो चुके हैं। यह विशेष सत्र भारतीय संसद की 75 साल की यात्रा पर चर्चा के साथ शुरू होने की संभावना है, क्योंकि इसकी पहली बैठक आजादी से पहले दिसंबर 1946 में हुई थी।

    22 सितंबर तक चलेगा सत्र

    संसद के विशेष सत्र से पहले, केंद्र ने कार्यवाही के लिए एक अस्थायी एजेंडा जारी किया है। 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाली पांच दिवसीय बैठक के दौरान नेताओं को जानकारी देने और उनकी राय जानने के लिए रविवार को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई थी। संसद सत्र से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस और एनसीपी सहित कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को सदन के पटल पर रखने और पारित करने की पुरजोर वकालत की है। कई नेताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाना चाहिए और उम्मीद जताई कि इसे आम सहमति से पारित किया जा सकता है।

    एजेंडे में क्या….

    विशेष सत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितंबर को पुराने संसद भवन से नए भवन में औपचारिक रूप से स्थानांतरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा की शर्तों और कार्यकाल को विनियमित करने के लिए एक विधेयक में बदलाव सहित चार प्रमुख विधेयक भी संसद में पेश किए जाने की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पहले दिन सत्र पुराने संसद भवन में होगा।

    19 सितंबर से नई संसद में सत्र शुरू होगा

    अगले दिन यानी 19 सितंबर को पुरानी संसद में फोटो सेशन होगा, फिर सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में एक समारोह होगा. उसके बाद, हम नई संसद में प्रवेश करेंगे. नई संसद का सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा और 20 सितंबर से नियमित सरकारी कामकाज शुरू होगा। नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट पहनेंगे।

    speaker
    Previous Articleएशिया कप का खिताब भारत ने अपने नाम किया । श्रीलंका 10 विकेट से हारा मैच
    Next Article ईडी की समन को चुनौती: सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.