Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप का खिताब भारत ने अपने नाम किया । श्रीलंका 10 विकेट से हारा मैच
    News

    एशिया कप का खिताब भारत ने अपने नाम किया । श्रीलंका 10 विकेट से हारा मैच

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 17, 2023Updated:September 17, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    श्रीलंका के 9 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके

    मैन ऑफ द मैच मो.सिराज ने 6 विकेट हासिल किए

    रांची। एशिया कप-2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका से मिले 51 रनों के टार्गेट को भारतीय बल्लेबाजों ने 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 51 रन बनाकर पूरा कर लिया। गिल ने 27 व ईशान किशन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले तेज गेंदबाज मो. सिराज की तूफानी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने चौथे ओवर में 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 9 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पंड्या ने 3 विकेट हासिल किए। बारिश के कारण मैच रविवार को दिन के 3.40 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुआ। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

    5 साल का खिताबी सूखा खत्म किया

    यहां भारत ने 5 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव नहीं कर सका। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 9वीं बार आमने-सामने हुई। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली थी। ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 167 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 98 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

    Md Siraj
    Previous ArticleAsia Cup Final: मो. सिराज ने झटके 6 विकेट । श्रीलंका की टीम 50 रन पर ऑल आउट
    Next Article आज से संसद का विशेष सत्र । 19 से 22 तक नई संसद भवन में चलेगा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.