Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीनियर डिवीजन फुटबॉल: फाइनल में मेकॉन व संत जॉन्स के बीच होगा महामुकाबला
    Sport

    सीनियर डिवीजन फुटबॉल: फाइनल में मेकॉन व संत जॉन्स के बीच होगा महामुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 26, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2023 के फाइनल में मेकॉन आैर संत जॉन्स की टीमें आमने-सामने होंगी। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेकॉन ने आसानी से एकांबा को 4-1 से पराजित कर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में संत जॉन्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जय जवान को 1-0 से हराकर फाइनल के लिए प्रवेश किया। मेकॉन की टीम ने शुरुआती खेल से ही आक्रमक खेल खेला। 32वें मिनट में मेकॉन को पेनल्टी मिला। रोहन ने इसे गोल में तब्दिल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 35वें मिनट में प्रवीण ने गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ के एक्ट्रा टाइम के 73वें मिनट में लुखीराम व 74वें मिनट में रोहित ने गोल दागा। वहीं, एकांबा की ओर से एकमात्र गोल सोहराज ने किया। दूसरा सेमीफाइनल जय जवान व संत जॉन्स के बीच बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 59वें मिनट में संत जॉन्स के पुष्कर मुंडा ने गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह गोल अंत तक निर्णायक साबित रहा। 28 अगस्त को फाइनल मैच हटिया रेलवे ग्राउंड में दिन के 2 बजे से मेकॉन व संत जॉन्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अतिथि के रूप में मिशन ब्लू फाउंडेशन के प्रेसिडंट डॉ पंकज सोनी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजयनाथ शाहदेव, ग्लोबल बिल्डकॉन के डायरेक्टर फिरोज दिलावर खान व बासुेदब स्मृति फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राजीव चटर्जी शामिल होंगे।

    ranchi football leauge
    Previous ArticleJSCA की एजीएम हंगामेदार | नए मेंबर बनाने पर 5 सदस्यीय टीम करेगी फैसला
    Next Article 20 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी | 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया | भागते हुए एक बकरी को कुचल डाला

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.