Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन
    News

    आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दिन के 11 बजे ईडी के रांची जोनल ऑफिस जाएंगे। ईडी ने जमीन घोटाले में समन भेजकर सीएम को 24 अगस्त को दिन के 11 बजे एजेंसी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। ईडी ने समन के साथ – साथ एक पत्र भी भेजा है, जिसमे ईडी ने मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए पत्र में लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री के ईडी कार्यालय आने को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सुबह से ही पुलिस के जवान एयरपोर्ट स्थित कार्यालय के पास अपनी-अपना ड्यूटी में लग जाएंगे।

    14 अगस्त के समन पर क्या बोले थे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने ईडी को चिट्ठी लिखकर समन वापस लेने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि वे कानूनी सलाह ले रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे। सीएम ने ईडी को लिखा था कि आपका इस मामले में भेजा गया समन गैर कानूनी है। वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने ईडी को चिट्ठी लिखकर आगे कहा था कि 14 अगस्त को आपके सामने पेश होने के लिए मुझे जान-बूझकर समन भेजा गया है। आप और आपके राजनीतिक आका इस बात से पूरी तरह परिचित हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह एक सप्ताह पहले से शुरू हो जाता है और 14 अगस्त समारोह के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन कई बैठकें पूर्व निर्धारित होती हैं। यह न केवल मेरा बल्कि झारखंड राज्य और यहां के लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की योजना का हिस्सा है।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand ED hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleस्कूल नहीं आने पर शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, एक छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक
    Next Article जस्टिस इकबाल की जमीन कब्जाने के मामले में हाईकोर्ट में आज डीजीपी-एसएसपी सशरीर हाजिरी लगाएंगे

    Explore More

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.