Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पहली बार SPAIN ने महिला WORLD कप FOOTBALL का खिताब जीतकर इतिहास रचा
    News

    पहली बार SPAIN ने महिला WORLD कप FOOTBALL का खिताब जीतकर इतिहास रचा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 20, 2023Updated:August 20, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सिडमी में खेले गए फीफा महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया। दोनों ही टीम पहली बार वर्ल्ड के फाइनल में खेल रही थी। लेकिन बाजी स्पेन की टीम ने एक गोल मारकर अपने नाम कर ली। स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराते हुए पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारतीय समयानुसार रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुए फाइनल का एकमात्र गोल 29वें मिनट में कप्तान ओल्गा कैरमोना ने किया, जिन्होंने सेमीफाइनल में भी गोल मारा था। दोनों ही टीमें पहली बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचीं थीं। खिताबी मैच से पहले यूरोपियन चैंपियन इंग्लिश टीम को भले ही फेवरेट बताया जा रहा था, लेकिन फाइनल में उनकी एक न चली। 2019 के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 13 गोल करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी इंग्लैंड को दूसरी पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा।

    तीसरे पर रहा स्वीडन
    स्वीडन ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्वीडन की तरफ से फ्रिडोलिना रोल्फो और कोसोवरे असलानी ने गोल किए। यह चौथा अवसर है जब स्वीडन ने सेमीफाइनल में हारने के बाद तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत रहा। उसने सह मेजबान का फायदा उठाकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

    ऐसा रहा स्पेन का स्वपनिल सफर
    अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही स्पेन ने सेमीफाइनल में स्वीडन पर बेहद नाटकीय अंदाज में 2-1 से जीत हासिल की थी। मुकाबले के तीनों गोल मैच के आखिरी 10 मिनट में आए थे। इस दौरान स्पेन ने बेहद जुझारू प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इंग्लैंड और स्पेन की भिड़ंत आखिरी बार पिछले साल यूरोपियन चैंपियनशिप में हुई थी। तब क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी। टीम ने जीत के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फाइनल में जर्मनी को हराया और पहली बार यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बावजूद इसके इंग्लैंड इसका मनोवैज्ञानिक फायदा नहीं ले पाई। स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है।

    Here’s the best

    Best Young Player: Salma Paralluelo

    Golden Ball Award: Aitana Bonmati

    Golden Glove Award: Mary Earps

    Golden Boot Award: Hinata Miyazawa

    Aitana Bonmati england fifa womens world cup 2023 Hinata Miyazawa Mary Earps Salma Paralluelo spain
    Previous Articleरिसालदार बाबा कमेटी डोरंडा चुनाव: सभी 41 उम्मीदवारों का स्क्रूटनी सही पाया गया
    Next Article भोला पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य नरुद्दीन एटीएस के शिकंजे में | पिस्टल व मैगजीन बरामद

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.