Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»Chandrayaan-3 Mission: चांद के बहुत करीब पहुंचा हिंदुस्तान
    News

    Chandrayaan-3 Mission: चांद के बहुत करीब पहुंचा हिंदुस्तान

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 20, 2023Updated:September 13, 20252 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा.. दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा। पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग 1745 बजे शुरू होने की उम्मीद है। चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे एम. अन्नादुरई के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 के लैंडर को 25 किमी की ऊंचाई से चांद की सतह तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगेंगे। चंद्रमा (Moon Mission) पर पहुंचने की होड़ में भारत, रूस से आगे निकलता दिख रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने जहां चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लांच किया है, जो सटीक तरीके से अपने मिशन पर चल रहा है, वहीं रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस द्वारा छोड़े गए यान लूना-25 (Luna-25) में तकनीकी खामी आ गई है। रूस के इस यान को चंद्रयान से पहले चंद्रमा की सतह पर उतरना है।

    लैंडर मॉड्यूल 23 को चांद की सतह पर उतर सकता है

    अभी चंद्रयान-3 चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर दूर है। लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त 2023 को शाम करीब 5.45 बजे चांद की सतह पर उतर सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि अब मॉड्यूल की आंतरिक जांच की जाएगी। इसके बाद निर्धारित लैंडिंग स्थल (जहां विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होगी) पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।

    डीबूस्टिंग का चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया

    भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। रविवार को दूसरी डीबूस्टिंग का चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। अब पूरी दुनिया को 23 अगस्त को इंतजार है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, वहीं, चंद्रमा पर भारत से पहले पहुंचने की कोशिशों में लगे रूस को झटका लगा है।

    रूस लूना-25 में तकनीकी खराबी आई

    रूस के अंतरिक्ष यान Luna-25 में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते इसकी कक्षा नहीं बदली जा सकी। रुस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा कि उसके अंतरिक्ष वैज्ञानिक स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी।


    amit shah Chandrayaan-3 Mission hemant soren india isro Moon Mission narender modi Rahul gandhi
    Previous Articleनक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी | पर्चा छोड़ दहशत फैलाई
    Next Article कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, झारखंड के नेताओं को नहीं मिली जगह

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.