Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»चुपके से रांची आए साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत | राज्यपाल से मिले फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना
    News

    चुपके से रांची आए साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत | राज्यपाल से मिले फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 17, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। साउथ के सुपर स्टार व नेता रजनीकांत झारखंड दौरे पर हैं, यह उनका बेहद निजी दौरा है। इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से रांची पहुंचे और सीधे राजभवन चले गए। वहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। इस निजी मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने एक्टर रजनीकांत को उपहार स्वरूप एक पुस्तक भेंट की। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने मित्र और अनुभवी अभिनेता रजनीकांत से यहां राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की मेजबानी की। राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से बैठक की कई तस्वीरें साझा की। राधाकृष्णन ने अपने पोस्ट में लिखा, रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति तथा सुपरस्टार रजनीकांत से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं। रजनीकांत पिछले हफ्ते और अपनी नवीनतम फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, ‘जेलर’ 10 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। प्रोडक्शन बैनर सन पिक्चर्स ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।

    पहले से ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से संबंध रहा है

    मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर रजनीकांत रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में गए और पूजा अर्चना की। दरअसल, रजनीकांत खुद को प्रोटोकॉल सिस्टम से अलग रखते हैं। उनकी पहचान बेहद ही सरल इंसान के रूप में होती है। जानकारी के अनुसार रजनीकांत का पहले से ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से संबंध रहा है। दोनों तमिलनाडु के हैं, खास बात है राजभवन की ओर से भी बताया गया है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। रजनीकांतआपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।

    cp radhakrishnan goverment of jharkhand hemant soren rajnikant south super star
    Previous Articleबाबा बागेश्वर के रूप में मशहूर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री रांची आयेंगे
    Next Article डुमरी उप चुनाव दंगल : झामुमो की मंत्री बेबी देवी व आजसू की यशोदा देवी ने आखिरी दिन पर्चा भरा

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.