Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हमने जनता के वादे को गंभीरता से निभाने का प्रयास किया | सीएम हेमंत सोरेन
    News

    हमने जनता के वादे को गंभीरता से निभाने का प्रयास किया | सीएम हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 15, 2023Updated:August 15, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त पदक सौंपे

    मुख्यमंत्री ने कहा-आजादी के लिए हमारे पुरखों ने बड़ी कीमत चुकाई

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहबादी मैदान में सुबह 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के पहले सीएम ने सुरक्षा बलों के परेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त पदक भी सौंपे। समारोह में हजारों लोग मौजूद रहे। झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लिए हमारे पुरखों ने बड़ी कीमत चुकाई। सीएम ने इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से गरीबों, बेरोजगारों, आदिवासियों, महिलाओं और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों के भीतर राज्य में 38 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए लगातार नए अवसर पैदा कर रही है। 36 हजार नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। दो हजार अन्य नियुक्तियों के विज्ञापन भी जल्द जारी किए जाएंगे। सोरेन ने राज्यकर्मियों के लिए लागू की गई पुरानी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को उसका वाजिब अधिकार हासिल हो।

    राज्य में 35 लाख जरूरतमंदों को पेंशन दी जा रही

    उन्होंने कहा कि राज्य में 35 लाख जरूरतमंदों को पेंशन दी जा रही है। झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर पेंशन और सम्मान की मुहिम चलाई जा रही है। गरीब बच्चे आज विदेश में शिक्षा ले रहे हैं। लाखों जरूरतमंदों के द्वार तक सरकार पहुंची है। कई क्षेत्रों में पहली बार सरकार पहुंची है। हमने जनता के वादे को गंभीरता से निभाने का प्रयास किया है। योजनाओं से आम नागरिकों को जोड़ा गया है। 2021 और 2022 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से हमें बेहतर परिणाम मिले हैं। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के तहत सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी और उनका समाधान करेगी।

    सरकार 24 घंटे काम कर रही

    सीएम ने कहा कि झारखंड की अस्मिता और पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए सरकार विकास की ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रही है। राज्यवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे काम कर रही है। विकास की यात्रा में सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है।

    केंद्र सरकार से सहायता नहीं मिली

    मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 1000 करोड़ से लगभग 2000 KM पथों के निर्माण का लक्ष्य है। अब तक 30 योजनाएं पूरी की जा चुकी है जिसमें 93 KM पथ का निर्माण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अन्तर्गत 70 पुल निर्माण का लक्ष्य है ।

    यद्यपि हमें केन्द्र सरकार से अपेक्षित सहायता नहीं मिली, फिर भी राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना तथा झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से किसानों को हर संभव सहायता पहुँचाने का प्रयास किया गया।

    सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी रही

    खुशहाल किसान खुशहाल झारखण्ड के संकल्प के लिए सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए 88 योजनाएं चलाई जा रही है। पिछले वर्ष सुखाड़ की चुनौतियाँ हमारे सामने थी, इस कठिन समय में हमारी सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी रही।

    नियुक्तियों में झारखंड के लोगों को उचित हक मिले

    युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक, 2023 विधान सभा से पारित कराया गया है। सरकार प्रयास कर रही है कि नियुक्तियों में झारखण्ड के लोगों को उचित हक मिले। वर्ष 2021 एवं वर्ष 2022 में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन से हमें उत्साहवर्द्धक परिणाम मिले हैं। इसे आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ‘आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा।

    अबुआ आवास योजना शुरू किया जाएगा

    हमने राज्य के लोगों से वादा किया था कि सभी को 3 कमरे का आवास उपलब्ध करवाएंगे।इसके तहत अबुआ आवास योजना शुरू किया जाएगा। आगामी 2 वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर राज्य सरकार अपनी निधि से जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करवाएगी।

    जनता के सहयोग से सशक्त झारखण्ड का निर्माण करेंगे

    सरकार ने संकल्प लिया है कि राज्य की जनता के सहयोग से एक सशक्त झारखण्ड का निर्माण करेंगे। जनभावना और जन-भागीदारी के साथ हमारी सरकार एक ऐसी व्यवस्था को आकार देने के लिए प्रयासरत है जहाँ गरीब, वंचित, मजदूर, किसान, आदिवासी, पिछड़े, दलित सबको उनका अधिकार मिल सके।




    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleमंत्री बादल स्वतंत्रता सेनानी सह संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ के घर पहुंचे
    Next Article अब नक्सलियों के खात्मा तक झारखंड में अभियान जारी रहेगा । DGP

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.