Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»लाल किले पर आयोजित 15 अगस्त के प्रोग्राम में झारखंड के किसान अपने जीवन साथी के साथ गवाह बनेंगे
    News

    लाल किले पर आयोजित 15 अगस्त के प्रोग्राम में झारखंड के किसान अपने जीवन साथी के साथ गवाह बनेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 14, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभर से विशेष आमंत्रित लोगों की उपस्थिति में मनाया जाएगा। देशभर से 1800 लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। जिन्हें आमंत्रित किया गया है वे प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण समारोह के साक्षी बनेंगे और राष्ट्र के नाम उनके संबंधोन को सुनेंगे। इनमें वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, सेंट्रल विस्टा परियोजना, अमृत सरोवर, हर-घर जल और अन्य जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने झारखंड से पांच किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों को उनके जीवन साथी के साथ 15 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक झंडोतोलन समारोह का साक्षी बनने के लिए नई दिल्ली विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। देश के विभिन्न वगों के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित करना सरकार की जन भागीदारी के दृष्टिकोण को दिखाता है। 

    511 किसानों को बुलाया गया

    देशभर से किसान उत्पादक संगठनों के लगभग 511 प्रतिनिधियों में से झारखंड के पांच लोगों को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। झारखंड के कांके प्रखंड के जयपुर पंचायत के किसान राजेन्द्र महतो पत्नी के साथ नई दिल्ली जाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ऐसे तो वे दिल्ली कई बार गए हैं, लेकिन पत्नी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर जाना काफी सम्मान की बात है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री जी को करीब से सुनने का मौका मिलेगा, इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। मुझ जैसा साधारण व्यक्ति भी इस विशेष खातिरदारी का हकदार बना इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

    लापुंग के किसान लाल किला नहीं देखे हैं

    वहीं दूसरे किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि लापुंग ग्राम निवासी श्री अजय साहू भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल हैं। उनसे जब दिल्ली जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बारिश में अभी खेत तैयार कर रहा हूं और दिल्ली जाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। बहुत पहले एक बार दिल्ली गया था। देहात का आदमी दिल्ली से बड़े शहर में जाएगा तो काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लाल किला आज तक नहीं देखा है। मेरे लिए काफी गर्व की बात है कि पहली बार इसे देखूंगा भी और प्रधानमंत्री को सामने से सुनने का भी मौका मिलेगा।

    bjp Congress hemant soren jmm
    Previous Articleप्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंकने से इलाके में तनाव
    Next Article  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.