Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीएम ने नक्सलियों के हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि दी
    News

    सीएम ने नक्सलियों के हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि दी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 11, 2023Updated:August 11, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार खूंटिया को सीआरपीएफ कैंप परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा में उनके पार्थिव शरीर सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मालूम हो कि आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कांस्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। शहीद जवान सुशांत कुमार खूंटिया ओडिशा के क्योंझर जिला के निवासी थे। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद जवान कॉन्स्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया को श्रद्धांजलि दी।

    जवानों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था

    बता दें कि शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सीआरपीएफ के 2 जवानों को गोली लगी थी। बेहतर इलाज के लिए दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था। लेकिन मेडिका में एक सुशांत कुमार की मौत हो गई। नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। लेकिन मेडिका में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

    ओडिशा का रहने वाला था सुशांत

    बता दें कि सुशांत कुमार ओडिशा के रहने वाले थे। सर्च अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई। शुक्रवार की सुबह फिर मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 2 जवानों को गोली लगी। गोली लगने के बाद बैकअप टीम ने घायल दोनो जावनों हेलीकॉप्टर से रांची भेजा था। इधर मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड गुआर की टीम शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए। सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गए थे। लेकिन सुशांत की मौत हो गई।

    alamgir alam amit shah bjp Congress crpf dgp jharkhand featured jmm narender modi rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleराहुल गांधी ने कहा- मणिपुर जल रहा है | प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे | ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता
    Next Article हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट खत्म | वीडियो में देखें किन-किन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.