Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर जल रहा है | प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे | ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता
    News

    राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर जल रहा है | प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे | ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 11, 20233 Mins Read
    Rahul Gandhi said – Manipur is burning. The Prime Minister was speaking laughingly. This does not suit the Prime Minister of India
    Buy Ad Space

    मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा

    कल प्रधानमंत्री ने 2 घंटे 13 म‍िनट का भाषण द‍िया।

    इसमें से स‍िर्फ 2 म‍िनट उन्‍होंने मण‍िपुर की बात की।

    मण‍िपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्‍कार हो रहे हैं, बच्‍चों को मारा जा रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बात कर रहे थे। मजाक कर रहे थे।

    ये ह‍िंदुस्… pic.twitter.com/BjF2vKWqbq

    — Congress (@INCIndia) August 11, 2023

    पीएम का मीडिया पर कंट्रोल है, लेकिन मुझे अपना काम करना है

    रांची। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे, ये उनको शोभा नहीं देता। अगर हिंदुस्तान में कहीं हिंसा हो रही है तो उन्हें इस तरह हंस-हंसकर नहीं बोलना चाहिए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, बचाना नहीं। पीएम ने लोकसभा में 2 घंटे 13 म‍िनट का भाषण द‍िए, इसमें से स‍िर्फ 2 म‍िनट उन्‍होंने मण‍िपुर की बात की। मण‍िपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्‍कार हो रहे हैं, बच्‍चों को मारा जा रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बात कर रहे थे। मजाक कर रहे थे। ये ह‍िंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा।

    क्या प्रधानमंत्री को ये पता नहीं है कि हमारे देश में क्या हो रहा है

    मैंने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है। ये मेरे खोखले शब्द नहीं थे। जब हम मणिपुर पहुंचे और मैतई क्षेत्र में गए। हमें कहा गया कि अगर आपकी सुरक्षा में कोई कुकी होगा तो हम उसे मार देंगे। उसी तरह जब हम कुकी क्षेत्र में गए तो हमें कहा गया कि अगर कोई मैतई आपकी सुरक्षा में होगा, हम उसे मार देंगे। आज वहां एक स्टेट नहीं है, वहां दो स्टेट हैं।
    जब मैंने प्रधानमंत्री को संसद में हंसते हुए, मजाक उड़ाते हुए देखा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री ऐसा कैसे बोल सकता है? क्या प्रधानमंत्री को ये पता नहीं है कि हमारे देश में क्या हो रहा है? अगर वह मणिपुर नहीं जा पा रहे हैं, तो कम से कम उसके बारे में बोल तो सकते हैं। अगर हिंदुस्तान की सेना चाहे तो मणिपुर की हिंसा को 2 दिन में रोक सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर की आग को बुझाना नहीं चाहते हैं। यही सच्चाई है। मणिपुर CM के नाक के नीचे से हजारों हथियार लूटे गए। तो क्या अमित शाह चाहते थे कि हजारों हथियार लूटे जाएं? क्या अमित शाह चाहते थे कि मणिपुर में हिंसा चलती रहे?

    आपका 37 मिनट का भाषण, लेकिन आपको सिर्फ 14 मिनट ही दिखाया गया

    पत्रकार ने राहुल से सवाल किया- आपने लोकसभा में 37 मिनट का भाषण दिया, लेकिन आपको सिर्फ 14 मिनट ही दिखाया गया। इसे आप कैसे देखते हैं? इसपर राहुल ने कहा कि जी, शायद PM मोदी को TV पर मेरा चेहरा देखना अच्छा नहीं लगता। मैं जानता हूं कि उनका मीडिया पर कंट्रोल है, लेकिन मुझे अपना काम करना है। मैं अपना काम करता रहूंगा। जहां भी भारत माता पर आक्रमण होगा, वहां मैं आपको भारत मां की रक्षा करता हुआ खड़ा मिलूंगा। मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं। मैं हर स्टेट में गया। बाढ़, सुनामी, हिंसा होती है, हम जाते हैं। 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, कहीं नहीं देखा. मणिपुर के लिए जो मैंने कहा कि भारत माता की हत्या कर दी है, ऐसे नहीं कहा था।

    alamgir alam amit shah bjp Congress hemant soren jmm narender modi rajesh thakur
    Previous Articleरांची महिला कॉलेज में क्षेत्रीय भाषा ‘हो’ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी पिंगुवा का निधन
    Next Article सीएम ने नक्सलियों के हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि दी

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.