Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»युसूफ इकबाल की जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व तामो को जेल भेजा गया
    News

    युसूफ इकबाल की जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व तामो को जेल भेजा गया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 5, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    पप्पू गद्दी
    Buy Ad Space

    दोनों आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया

    रांची। झारखंड के रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन को कब्जा करने के प्रयास के दौरान चाहरदीवारी तोड़ने का प्रमुख आरोपी पप्पू गद्दी उर्फ जमशेद गद्दी और सहयोगी अली हुसैन उर्फ तामो गद्दी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर जेल दिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर लोअर बाजार पुलिस ने एक महीने पहले 3 आरोपियों हिंदपीढ़ी के पप्पू गद्दी, शहनावाज उर्फ कांजा गद्दी व अली हुसैन उर्फ तामो के घर में इश्तेहार का तामिला किया था। इश्तेहार लगने से पहले पुलिस ने ढोल-नगाड़े पीटकर आरोपियों को सरेंडर करने को कहा था। काफी देर तक हिंदपीढ़ी क्षेत्र के इलाके में ढोल नगाड़ा बजाया गया था। लोअर बाजार पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी एवं गृह विभाग से जवाब मांगा था। अदालत ने कहा था कि शहर के बीचो-बीच दिन के उजाले में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर मामला है। जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के कोर्ट में भेज दिया था।

    क्या है पूरा मामला

    भू माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी। इसको लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा रविवार 25 जून को मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि रविवार की सुबह लगभग 8.30 अचानक 20-25 अज्ञात लोग मजदूरों को लेकर आए और स्वर्गीय न्यायाधीश की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ने लगे। इन लोगों ने दीवार को सामने से तोड़ दिया। इसी दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी लोग मौके से भाग गए। मौके पर सिर्फ मजदूर थे। हालांकि पुलिस ने इसी दिन जुनैद रजा को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही घटनास्थल से 2 बाइक, ईंट व अन्य काम में करने वाले समान को जब्त किया था।

    dgp jharkhand jharkhand high court lower bazar police station ssp ranchi
    Previous Articleयुसूफ इकबाल की जमीन कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व सामो को जेल भेजा गया
    Next Article सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल: गाड़ी होटवार ने सेरसा रांची को हराया

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.