Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»युसूफ इकबाल की जमीन कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व सामो को जेल भेजा गया
    Crime

    युसूफ इकबाल की जमीन कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व सामो को जेल भेजा गया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 5, 2023Updated:August 5, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    दोनों आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया

    रांची। झारखंड के रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन को हड़पने और बाउंड्री तोड़े जाने के मुख्य आरोपी पप्पू गद्दी और अली हुसैन उर्फ सामो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर लोअर बाजार पुलिस ने एक महीने पहले 3 आरोपियों हिंदपीढ़ी के पप्पू गद्दी, शहनावाज उर्फ कांजा गद्दी व अली हुसैन उर्फ सामो के घर में इश्तेहार का तामिला किया था। इश्तेहार लगने से पहले पुलिस ने ढोल-नगाड़े पीटकर आरोपियों को सरेंडर करने को कहा था। काफी देर तक हिंदपीढ़ी क्षेत्र के इलाके में ढोल नगाड़ा बजाया गया था। लोअर बाजार पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी एवं गृह विभाग से जवाब मांगा था। अदालत ने कहा था कि शहर के बीचो-बीच दिन के उजाले में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर मामला है। जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के कोर्ट में भेज दिया था।

    क्या है पूरा मामला

    भू माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी। इसको लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा रविवार 25 जून को मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि रविवार की सुबह लगभग 8.30 अचानक 20-25 अज्ञात लोग मजदूरों को लेकर आए और स्वर्गीय न्यायाधीश की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ने लगे। इन लोगों ने दीवार को सामने से तोड़ दिया। इसी दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी लोग मौके से भाग गए। मौके पर सिर्फ मजदूर थे। हालांकि पुलिस ने इसी दिन जुनैद रजा को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही घटनास्थल से 2 बाइक, ईंट व अन्य काम में करने वाले समान को जब्त किया था।

    dgp jharkhand jharkhand high court lower bajar police station ssp ranchi
    Previous Articleमोती महल कदमा में हुआ किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन
    Next Article युसूफ इकबाल की जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी पप्पू गद्दी व तामो को जेल भेजा गया

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.