Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान BJP के ढुल्लू और JMM के सुदिव्य आपस में भिड़े | मारपीट तक की नौबत आई
    News

    झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान BJP के ढुल्लू और JMM के सुदिव्य आपस में भिड़े | मारपीट तक की नौबत आई

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 2, 2023Updated:August 2, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    आलमगीर आलम ने कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है

    रांची। झारखंड विधानसभा का चौथे दिन का मानसून सत्र जारी है। बुधवार को सदन के भीतर जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर स्पीकर को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा। सदन के अंदर माहौल इतना खराब हो गया कि बाघमारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ढुल्लू महतो और गिरिडीह झामुमो के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भिड़ गए। हालात ऐसे थे कि मारपीट की नौबत आ गई। सदन के भीतर दोनों ने एक-दूसरे को ललकारा, बाहें चढ़ा लीं। साथी विधायकों ने बीच-बचाव किया। संसदीय कार्यमंत्री सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर माननीय जनप्रतिनिधियों का यह व्यवहार अस्वीकार्य है और निंदनीय है। जब विधायक ढुलू महतो और सुदिव्य कुमार सोनू के बीच मारपीट की नौबत आ गई तो स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बीच-बचाव किया। सत्र शुरू होते ही यह हंगामा शुरू हुआ। लेकिन स्पीकर ने 20 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही रोक दी।

    कई विधायकों ने तनातनी मामला को रोका

    बीजेपी विधायक ढूलू महतो ने झामुमो के सुदिव्य कुमार सोनू का नाम लेते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में लोग कोयले में दबकर मर रहे हैं। इस पर सुदिव्य सोनू ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की चिंता करें। सुदिव्य सोनू ने कहा कि यहां जिस व्यक्ति का हवाला दिया जा रहा है, उसकी मौत मुंबई में हुई है। उनके शव को लाने की व्यवस्था सरकार कर रही है। साथियों ने दोनों विधायकों को हस्तक्षेप कर रोका। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों विधायकों ने में तनातनी बढ़ गई। ढुलू और सुदिव्य आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे को ललकारा और मारपीट की नौबत आ गई। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने रोकना चाहा तो ढुल्लू महतो ने उनका हाथ झटक दिया। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला और जुगसलाई से झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने सुदिव्य सोनू को रोकने का प्रयास किया।

    झामुमो के लोबिन हेंब्रम ने सुरक्षा मांगा

    ध्यानाकर्षण के दौरान सत्ता पक्षा के लोबिन हेंब्रम ने सदन से अपनी सुरक्षा की मांग की। झामुमो के विधायक ने कहा कि मैं जल जंगल की लड़ाई हमेशा से लड़ता रहा हूं, हमारे जिले में अवैध माइनिंग हो रही है। इसके खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसको लेकर मैंने डीजीपी और केंद्र को भी पत्र भेजा है। लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि चिंता की बात है कि अवैध माइनिंग से जुड़े लोग घरों में घुसकर गोली मार दिया करते हैं। इसलिए मेरी जान को भी खतरा बना हुआ है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती है तो वह केंद्र के पास जाएंगे।

    alamgir alam bjp dhullu mahto hemant soren jmm rajesh thakur sudivyo kumar sonu
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: हंगामें को लेकर सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित
    Next Article कल दिल्ली में मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कॉंग्रेस का प्रदर्शन

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.