Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया
    Crime

    वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने धनबाद कोर्ट में सरेंडर किया

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 1, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। धनबाद वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने धनबाद कोर्ट में सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया। बता दें कि इकबाल खान और ढोलू खान पर हुए हमले में नासिर खान नामजद अभियुक्त है। इसके साथ ही नन्हें हत्याकांड मामले में गवाहों को धमकाने का आरोप भी नासिर खान पर है। इन मामलों में अदालत ने नासिर खान को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। बता दें कि गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके साथी नसीम खान उर्फ गोलू खान के ऊपर पिछले दिनों गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद इकबाल के भाई साहबजादे ने प्रिंस खान, उसके भाई बंटी खान, गॉडविन खान और पिता नासिर खान समेत अन्य लोगों पर एकमत होकर साजिश के तहत हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुर्गापुर मिशन अस्पताल में साहबजादे ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया था कि ढोलू खान की हत्या और उसके भाई पर गोलीबारी की घटना नन्हें हत्याकांड में गवाही रोकने के लिए की गई थी। प्रिंस खान का पूरा परिवार नन्हे हत्याकांड में शामिल है।

    24 नवंबर 2021 को नन्हें खान की हत्या की गई थी।

    नन्हे हत्याकांड में इकबाल खान और नसीम खान उर्फ गोलू खान प्रमुख गवाह है। नन्हे हत्याकांड में दोनों गवाही ना दे सके इसके लिए हत्या करने की साजिश प्रिंस खान के पूरे परिवार ने रची थी और घटना को अंजाम दिया था। साहबजादे ने पुलिस को बताया था कि इकबाल एंबुलेस में दुर्गापुर जाने के दौरान रास्ते में घटना का जिक्र किया था। 24 नवंबर 2021 को नन्हें खान की हत्या की गई थी। 4 मई 2023 को इकबाल और ढोलू के ऊपर फायरिंग की गई थी, जिसमें इकबाल को सीने में गोली लगी थी, जबकि ढोलू को आंख में गोली लगी थी। गोली लगने से ढोलू की मौके पर ही मौत हो गई थी। ढोलू नन्हें हत्याकांड का चश्मदीह गवाह था।

    crime dhanbad court Prince khan vasepur
    Previous Articleकांग्रेस ने सीएम हेमंत सोरेन से कहा- जल्द अल्पसंख्यक आयोग व वक्फ बोर्ड का गठन कर दें
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दीपक गया जेल

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.