Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बिग ब्रेकिंग: जमीन घोटाला व मनी लाउंड्रिंग मामले में विष्णु अग्रवाल को ईडी ने किया अरेस्ट
    Crime

    बिग ब्रेकिंग: जमीन घोटाला व मनी लाउंड्रिंग मामले में विष्णु अग्रवाल को ईडी ने किया अरेस्ट

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 31, 2023Updated:July 31, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी में हाई प्रोफाइल जमीन घोटाला मामले व मनी लॉन्ड्रिंग में ईडी ने न्यूक्लियस मॉल के ऑनर विष्णु अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया गया है। रात 11.02 में विष्णु अग्रवाल के एडवोकेट विनय प्रकाश ED ऑफिस पहुंचे। अब 1 अगस्त को ED के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। अबतक जमीन घोटाला मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे समन भेजे जाने के बाद सोमवार को विष्णु अग्रवाल 4 बजे एयरपोर्ट स्थित ईडी के क्षेत्रिय कार्यालय पहुंचे। जबकि उन्हें 10 बजे ही आना था। ईडी ने सेना जमीन जमीन, चेशायार व अन्य जमीन से जुड़े मामले में लंबी पूछताछ की। इसके बाद करीब 10. 30 बजे रात में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। ईडी उनसे रांची के पू्र्व डीसी छवि रंजन व प्रेम प्रकाश से रिश्ते, जमीन की खरीद-फरोख्त के अलावा फर्जीवाड़ा करने में सहयोग करने वालों की जानकारी ली। सेना की कब्जे वाली एक अन्य जमीन की भी जानकारी ली जो सिरमटोली चौक के पास है, जिसे अग्रवाल ने गलत तरीके से खरीदी थी।

    150 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में हुआ है फर्जीवाड़ा

    सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच के दौरान ईडी ने रांची के अलग-अलग इलाकों के करीब 150 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में किए गए फर्जीवाड़े का उजागर किया। इसी क्रम में ईडी चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन के अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में जमीन के खरीददार विष्णु अग्रवाल से पूछताछ शुरू की थी।

    छापेमारी के बाद फर्जीवाड़ा पकड़ाया

    ईडी ने गत 13 अप्रैल को रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, बरियातू स्थित सेना के उपयोग वाली जमीन के खरीदार जगतबंधु टी इस्टेट के संचालक दिलीप घोष, भरत प्रसाद व राजेश राय सहित अन्य आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में भरत प्रसाद व राजेश राय के ठिकाने से संदिग्ध दस्तावेज मिले थे, जिसकी जांच के बाद ईडी ने फर्जीवाड़ा पकड़ा था।

    परिवार में किसके पास कितनी संपत्ति

    ईडी ने पहले उनसे और उनके पारिवार के दूसरे सदस्यों के संपत्ति के संबंध में जानकारी मांगी थी। पूछताछ के दौरान विष्णु अग्रवाल ने खुद को बेकसूर बताया। जब ईडी ने पूछा की जमीन की कीमत आपको इतनी कम कैसे मिली तो विष्णु अग्रवाल ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली। विष्णु अग्रवाल से रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और उनके संबंधों पर भी सवाल किया गया। ईडी ने जालसाजी कर रांची के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन खरीद-बिक्री मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल से पहले भी पूछताछ की थी।

    मोबाइल से मिले थे पूर्व उपायुक्त के गोवा ट्रिप के सबूत

    ईडी ने चार नवंबर 2022 को दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री करने के मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी ने कई अहम सबूत जब्त किए थे। जब्त किये गये मोबाइल से ईडी को यह सुराग मिला था कि विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन को गोवा की ट्रिप कराई थी। यात्रा की व्यवस्था एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से की गयी थी। ट्रेवल एजेंट को नकद भुगतान किया गया था. जांच में पाया गया कि इसके बदले छवि रंजन ने नामकुम अंचल के पुगड़ू मौजा में जमीन खरीद के मामले में विष्णु अग्रवाल की मदद की थी।

    ED land scam vishnu agarwal
    Previous Articleमेकॉन की लगातार दूसरी बड़ी जीत, जय जवान भी जीता
    Next Article हरियाणा के नूंह में कर्फ्यू । कई शहरों में धारा-144 लगाया गया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.