Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राज्यव्यापी वन महोत्सव: स्पीकर, सीएम व मंत्रियों ने झारखंड विधानसभा एरिया में लगाए पेड़
    News

    राज्यव्यापी वन महोत्सव: स्पीकर, सीएम व मंत्रियों ने झारखंड विधानसभा एरिया में लगाए पेड़

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 31, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सीएम ने कहा | स्वयं भी वृक्ष लगाएं व दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें

    रांच। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधान सभा परिसर में 74वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023 कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है, इसी क्रम में हमसभी लोग झारखंड विधान सभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है। बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।

    जागरूकता से ही आएगा बड़ा बदलाव

    सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वे एक-एक वृक्ष अपनी और से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे, दूसरों को भी वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक करेंगे तब धीरे-धीरे ही सही पर एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख सहित उपस्थित सभी विधायकगण एवं अन्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

    alamgir lam badal patrlekh champai soren hemant soren jobha manjhi mithilesh thakur ravindernath mahto speaker jharkhand
    Previous Articleमंगलवार से इंटर की परीक्षा | परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगाया गया
    Next Article एटीएस ने अमन साहू गिरोह के शूटर डेगू को गिरफ्तार किया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.