Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: आज प्रश्न काल | 2023-24 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण का प्रस्तुतीकरण
    News

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: आज प्रश्न काल | 2023-24 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण का प्रस्तुतीकरण

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 31, 2023Updated:July 31, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त तक चलेगा। 28 को सत्र की शुरुआत हुई थी, पहले दिन विधानसभा के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रामाणिक कृतियों का सभा पटल पर रखा गया व शोक प्रकाश के बाद खत्म कर दिया गया। लेकिन विपक्षी पार्टी बीजेपी व आजसू ने सरकार को सुरक्षा के मुद्दे को लेकर घेरा। 29 व 30 को अवकाश रहा। अब 31 जुलाई को सरकार प्रश्न काल व 2023-24 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण का प्रस्तुतीकरण देगी। एक तरफ विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के मूड में है। वहीं, सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार कुल पांच कार्यदिवस होंगे। एक कार्यदिवस हो गया है। सत्र के दौरान कई विधेयकों को सरकार सदन के पटल पर रखने वाली है।

    सत्र में बिना निर्वाचित हुए मंत्री शामिल होंगी

    सीएम हेमंत सोरेन के पास जो विभाग है, उनसे संबंधित सवालों का जवाब 7 मंत्री देंगे। सत्र में बिना निर्वाचित हुए मंत्री बनीं बेबी देवी भी शामिल होंगी। सत्र में अबतक बगैर नेता प्रतिपक्ष के सदन चला है। इस मानसूत्र सत्र में भी बिना प्रतिपक्ष नेता के ही चलने की उम्मीद है। अभी तक नेता प्रतिपक्ष के नाम सामने नहीं आए हैं। मानसून सत्र के दूसरे दिन आज हेमंत सोरेन सरकार सदन में चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावे सदन में प्रश्न काल के दौरान विपक्ष की तरफ से सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी। विपक्ष की तरफ से राज्य के मौजूदा हालात, गिरती कानून व्यवस्था और नियोजन नीति समेत अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे।

    मणिपुर हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन

    वहीं झारखंड के इंडिया दलों के विधायक भी आज विधानसभा परिसर में धरना देते नजर आएंगे। इंडिया दलों के विधायक विधानसभा गेट नंबर 3 के सामने प्रदर्शन करेंगे। ये लोग मणिपुर हिंसा के विरोध प्रदर्शन करेंगे। मणिपुर और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करेंगे।

    ये देंगे मुख्यमंत्री के विभागों के सवाल के जवाब

    आलमगीर आलम: (संसदीय कार्य मंत्री): गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, संसदीय कार्य विभाग व विधि विभाग।

    जोबा मांझी: (महिला बाल विकास मंत्री): राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस।

    चंपई सोरेन: (परिवहन मंत्री): वन, पर्यावरण एवं जयवायु परिवर्तन विभाग।

    बादल पत्रलेख: (कृषि मंत्री): खान एवं भूतत्व, पथ निर्माण व भवन निर्माण विभाग।

    मिथिलेश ठाकुर: (पेयजय मंत्री): जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।

    सत्यानंद भोक्ता: (श्रम मंत्री): नगर विकास एवं आवास विभाग।

    बन्ना गुप्ता: (स्वास्थ्य मंत्री): उर्जा विभाग।

    ajsu babulal marandi bjp Congress hemant soren jmm ravindernath mahto speaker jharkhand
    Previous ArticleASI को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
    Next Article बिग ब्रेकिंग: जयपुर-मुंबई पेसेंजर ट्रेन में आरपीएफ जवान ने की फायरिंग | 4 की मौत

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.