Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ब्रेकिंग: 1 अगस्त को मणिपुर घटना को लेकर झारखंड में I.N.D.I.A दल के नेता राजभवन में धरना देंगे
    News

    ब्रेकिंग: 1 अगस्त को मणिपुर घटना को लेकर झारखंड में I.N.D.I.A दल के नेता राजभवन में धरना देंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 30, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायन्स) में शामिल दल 1 अगस्त को मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे जुल्म के खिलाफ राजभवन में धनरा देंगे। रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित झारखंड में I.N.D.I.A की पहली बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार मणिपुर में पूरी तरह से फेल हो गई है। आदिवासियों पर हर दिन जुल्म बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सरकार मौन धारण कर ली है। राष्ट्रपति को चाहिए कि अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दे। इस बैठक में कांग्रेस के साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (माले) के प्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में कोऑर्डिनेटर की भूमिका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निभाए। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की बैठक में शामिल हुए। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरशद अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा से पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और राज्यसभा सांसद विजय हांसदा, जनता दल यूनाइटेड से राज्य सभा सांसद और प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो और झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार व सीपीआई से अजय सिंह, सीपीआई माले से जनार्दन सिंह बैठक में शामिल रहे।

    Congress jmm
    Previous Articleब्रेकिंग: कल पीएम नेरेंद्र मोदी झारखंड के सांसदों के साथ बैठक करेंगे | रघुवर दास भी होंगे शामिल
    Next Article 31 को ED के सामने पेश होंगे विष्णु अग्रवाल

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.