Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»अपराध पर हर हाल में लगाएं लगाम । पुलिस कार्यशैली सुधारे अन्यथा होगी कार्रवाई
    Crime

    अपराध पर हर हाल में लगाएं लगाम । पुलिस कार्यशैली सुधारे अन्यथा होगी कार्रवाई

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 21, 2023Updated:July 21, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    सीएम ने कहा, किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं

    रांची। विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों को तलब किया। मुख्यमंत्री ने वर्तमान समय में राज्य के भीतर हो रही छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने अगले 15 दिन के अंदर राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं, अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने विधि व्यवस्था संधारण को धत्ता बताते हुए कई जघन्य अपराध को अंजाम देने का काम किया है। किसी भी हाल में ऐसे अपराध स्वीकार्य नही है। वर्तमान समय में हो रही अपराधिक घटनाएं राज्य के लिए चिंता का विषय है। अपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त पुलिस बिना किसी दबाव के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को साफ लहजे में कहा कि आपको अपराध पर नियंत्रण के लिए मेरे द्वारा खुली छूट दी हुई है। परंतु अपराध नियंत्रण पर सफलता क्यों नहीं मिल रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से वर्तमान समय में राज्य के भीतर हो रही अपराधिक घटनाओं एवं अपराध नियंत्रण हेतु कानून व्यवस्था की स्थिति की पूरी जानकारी ली और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अंदर अपराध के चेहरे हर दिन बदल रहे हैं। नए-नए अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। कई अपराध सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं। कुछ लोग राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस विभाग राज्य में सुनियोजित अपराधिक गतिविधियों एवं नए-नए अपराधों पर शिकंजा क्यों नहीं कस पा रही है, इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सूचना तंत्र को मजबूत करने का कड़ा निर्देश दिया। मौके पर राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, एसपी एटीएस सुरेंद्र झा सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नही

    बैठक में सीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए, कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में अपराध पर नियंत्रण किया जाएमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन के समक्ष नई-नई चुनौतियां आ रही हैं। पुलिस विभाग इन चुनौतियों से निपटने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें, अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपराधियों पर किसी भी बड़े समूह का आश्रय क्यों न प्राप्त हुआ हो, पुलिस बिना किसी दबाव के कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। किसी भी हाल में राज्य में अपराध का ग्राफ ऊपर नहीं जाना चाहिए। अपराधियों का मनोबल तोड़ने का काम पुलिस विभाग अवश्य करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपकी सूझबूझ, आपकी कार्यशैली, आपका सूचना तंत्र, आपकी क्रिएटिविटी एवं सतर्कता से अपराधिक घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाया जा सकता है।

    चुनौतियों से निपटने का रणनीति तैयार करें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में सुनियोजित अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी, आपके सामने कई चुनौतियां भी आ सकती हैं, वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी पुलिस विभाग तैयार करे। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Congress dgp jharkhand hemant soren jmm
    Previous Articleदेखें कौन है देश का सबसे अमीर और गरीब विधायक
    Next Article सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किया गया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.