Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»केजरीवाल-हेमंत की फोटो पर बाबूलाल का तंज | कुछ दिनों बाद दोनों “तिहाड़” व “होटवार” में तो नहीं होंगे ?
    News

    केजरीवाल-हेमंत की फोटो पर बाबूलाल का तंज | कुछ दिनों बाद दोनों “तिहाड़” व “होटवार” में तो नहीं होंगे ?

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 19, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमलावर हैं। उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बातचीत की तस्वीर को लेकर जोरदार तंज किया। उन्होंने ट्वीट किया कि, केजरीवाल हेमंत सोरेन से पूछ रहे होंगे कि कुछ दिनों बाद आप “होटवार” और हम “तिहाड़” में तो नहीं होंगे? होटवार और तिहाड़ से मरांडी का इशारा जेल की तरफ है। बाबूलाल मरांडी ने बंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक से आई केजरीवाल और हेमंत की गुफ्तगू की तस्वीर को भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “शराब घोटाले में दोनों मुख्यमंत्रियों की गर्दन फंसी है। आपसी बातचीत इसी मुद्दे पर हो रही होगी। इसमें छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भी होना चाहिए था क्योंकि इन चारों राज्यों की “एक्साइज पॉलिसी” के तार आपस में जुड़े हैं, जहां शराब माफियाओं और कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। फर्जी होलोग्राम बनाकर शराब बेची गई तथा राजस्व का अरबों रुपया इन दलों ने अपनी जेब में रखा।” मरांडी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिए गए वक्तव्य पर भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। केजरीवाल ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी पर दस वर्षों के कार्यकाल को हर क्षेत्र में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि अब उनसे छुटकारा पाने का वक्त हो गया है। मरांडी ने कहा है कि केजरीवाल की निकृष्टतम राजनीतिक चालबाजी से दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। बाढ़ से बेहाल दिल्ली की दुर्दशा देखकर पूरी दुनिया हैरान है। कर्जा लेकर घी पीने की कला में माहिर केजरीवाल के खोखले वादों की पोल खुल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग पुरूष हैं। राष्ट्रसेवक हैं। विकास पुरूष हैं। उन्होंने अपनी जिजीविषा, मजबूत इच्छशक्ति और दृढ़निश्चयी संकल्प से देश में हर वर्ग के लिए और हर क्षेत्र में बड़े आर्थिक सुधार किए। देशवासियों को नई उम्मीद दी – विश्वास दिया और उम्मीद पर खरे उतरे। एक महाभ्रष्ट मुख्यमंत्री की मोदी जी के सामने क्या हैसियत है?

    Arvind kejriwal babulal marandi bjp Congress hemant soren
    Previous Articleएटीएस की टीम ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
    Next Article टमाटर के झुमकों के साथ पहनी ऐसी ड्रेस की बदन छिपाना हुआ मुश्किल

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.