Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»डुमरी विधानसभा उप चुनाव से पहले रेस हुए सीएम | 1932 हमारा मुद्दा था और मुद्दा रहेगा : हेमंत सोरेन
    Latest

    डुमरी विधानसभा उप चुनाव से पहले रेस हुए सीएम | 1932 हमारा मुद्दा था और मुद्दा रहेगा : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 13, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मंत्री बेबी देवी ने पहली बार हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित किया

    1932 के खतियान केआधार पर कानून बनाया, आजसू-बीजेपी ने अड़चन डाला

    17097.82 लाख की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास

    लाभुकों के बीच 5,636.94 लाख की परिसंपत्ति का वितरण

    रांची। डुमरी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा से पहले सीएम हेमंत सोरेन रेस हो गए हैं। एक तरह से इस चुनावी जंग के लिए हेमंत सोरेन ने इस सीट से दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी व सूबे की मंत्री बेबी देवी को जिताने के लिए एलान-ए-जंग का आगाज कर दिए। गुरुवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में 17097.82 लाख की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर बता दिया कि यह सीट उनके लिए कितने मायने रखती है। साथ ही सीएम ने लाभुकों के बीच 5,636.94 लाख की परिसंपत्ति का वितरण कर चुनावी बिगूल फूंक दिया है। आपको बता दें डुमरी विधानसभा से स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को बिना चुनाव लड़े हेमंत सोरेन ने मंत्री बना दिया है, अब इस सीट पर बेबी देवी को जिताकर स्वर्गीय जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धाजंलि दे देंगे। इस कार्यक्रम में मंत्री बेबी देवी ने पहली बार हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित किया। मधुपुर में भी आजमाया जा चुका है। दिग्गज झामुमो नेता हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्री बना दिया गया था। जिसका पार्टी को फायदा भी हुआ था।

    सरकार आपके साथ खड़ी है

    सीएम ने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने सावित्री बाई फुले योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम जैसी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही निजी क्षेत्रों में स्थानीय को 75 प्रतिशत आरक्षण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी। उन्होंने सौ यूनिट तक फ्री बिजली देने, छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका देने और उच्च शिक्षा के लिए कम ब्याज पर ऋण देने के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया।

    जगरनाथ दा को अमर रखने का जिम्मा आप पर

    हेमंत सोरेन ने कहा कि जगरनाथ दा को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया। लेकिन विधि का विधान हम टाल नहीं सकते। अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता के मसले को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान केआधार पर कानून बनाया, लेकिन आजसू और बीजेपी के लोगों ने कोर्ट में जाकर अड़चन डाल दिया। उन्होंने कहा कि एक नया नारा देकर लोगों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1932 हमारा मुद्दा था और मुद्दा रहेगा। सीएम ने सरकारी मंच से लोगों को कहा कि पिछले साल सुखाड़ झेल चुके हैं। इस बार भी वही नौबत दिख रही है। आने वाले 7-8 वर्षों में हर खेत में पानी पहुंचने लगेगा। सीएम ने भरोसा दिलाया कि आप दो कदम चलेंगे तो सरकार आपके साथ चार कदम चलेगी।

    baby devi bjp Congress hemant soren jmm
    Previous Articleअच्छी शिक्षा के लिए झारखंड की बेटियों को मिलेगी 40 हजार रुपए की सहायता राशि
    Next Article चंद्रयान-3 लॉन्च में झारखंड का भी योगदान | 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 23, 20261 Min Read

    आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

    June 23, 20261 Min Read

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.