Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बरियातू से बोड़ेया तक 3.5 किमी सड़क बनेगा चकाचक
    Latest

    बरियातू से बोड़ेया तक 3.5 किमी सड़क बनेगा चकाचक

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 12, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बरियातू से बोड़ेया तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में भू-अर्जन विभाग ने जमीन अधिग्रहण की सूचना जारी कर दी है। सड़क की लंबाई 3.5 किलोमीटर है। सड़क के लिए बड़गाईं अंचल के 21 रैयतों की ढाई एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बता दें कि जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर जिला प्रशासन ने आपत्ति मांगी थी। मिली आपत्ति और जन-सुनवाई के बाद प्रशासन ने जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उनकी सूची अंतिम रूप से जारी कर दी है। बरियातू से बोड़ेया तक लेम होते हुए सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

    अब कांके रोड जाना आसान हो जाएगा

    सड़क बनने से बरियातू रोड से गाड़ियां सीधे बड़गाईं और लेम होते हुए बोड़ेया निकल जाएंगी। फिर वहां से कांके रोड जाना आसान हो जाएगा। अभी करमटोली चौक से बोड़ेया जानेवाले रास्ते का ही उपयोग होता है। बरियातू रोड, बूटी मोड़ से लोगों को करमटोली चौक आना पड़ता है या रिम्स के सामने से होकर बोड़ेया निकलते हैं।

    लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

    करमटोली चौक के पास अक्सर गाड़ियां जाम में फंसती हैं। वहीं, बोड़ेया जाने के क्रम में मोरहाबादी के पास अक्सर जाम लग जाता है। पथ निर्माण विभाग ने रिंग रोड के अंदर की सड़कों को बेहतर करने के लिए कई सड़क को चौड़ा करने की योजना तैयार की है.

    सड़क निर्माण में 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे

    इस सड़क निर्माण पर करीब 90 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है। बरियातू से बड़गाईं होते हुए लेम तक भी मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा। बीच में पड़नेवाली जुमार नदी पर भी पुल बनेगा। इसके बाद लेम से रिंग रोड जाने का रास्ता बनेगा। अभी पुल के नहीं होने से दूसरी ओर आना-जाना नहीं हो पा रहा है.

    bariyatu bodeya cm jharkhand kanke road department
    Previous Articleपुलिस को जंगल में एक युवक का सिर कटा लाश मिला | एक दिन बाद जंगल से 9 किमी दूर सिर पाया गया
    Next Article ब्रेकिंग- नक्सलियों की गोलीबारी में घायल डिप्टी कमांडेट को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया | हेलिकॉप्टर से उतरकर पैदल चलकर एंबुलेंस में बैठे

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.