Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»अग्रवाल बंधु हत्या मामले में लोकेश-सुनील व धर्मेंद को उम्र कैद | देखें वीडियों में आरोपियों को
    Lifestyle

    अग्रवाल बंधु हत्या मामले में लोकेश-सुनील व धर्मेंद को उम्र कैद | देखें वीडियों में आरोपियों को

    News Box BharatBy News Box BharatJune 30, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। 2019 में अशोकनगर में एक न्यूज चैनल के ऑफिस में हुई अग्रवाल बंधुओं की हत्या मामले में दोषी लोकेश चौधरी, सुनील कुमार उर्फ सुनील सिंह व धर्मेंद्र कुमार तिवारी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सजा पर सुनवाई करते हुए उम्र कैद की सजा के साथ 25-25 हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। बता दें कि सोमवार को तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने तीनों को हत्या करने, लाश छुपाने, आपराधिक साजिश करने व आर्म्स एक्ट में दोषी पाया था। लालपुर निवासी व्यवसायी हेमंत अग्रवाल व महेंद्र अग्रवाल को छह मार्च 2019 को दफ्तर में बुलाकर पैसों के लेनदेन में हुए विवाद में लोकेश ने दोनों भाई पर गोली चलाई थी, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई थी।

    आईबी का अधिकारी बनकर आए थे

    दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने तीनों को बीते 26 जून को दोषी करार दिया था। उल्लेखनीय है कि हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यवसाई बैग में मोटी रकम लेकर लोकेश को पहुंचाने गए थे। लेकिन लोकेश और एमके सिंह ने लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी के साथ खुद को आइबी का अधिकारी बताते हुए लोकेश चौधरी के ऑफिस में रेड की और दोनों व्यवसायियों के रुपए को जप्त कर लिया। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में 7 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने लोकेश चौधरी को गुनहगार साबित करने के लिए 19 गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत किए। जबकि लोकेश चौधरी ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एक भी गवाह प्रस्तुत नहीं कर सका ।हालांकि इस केस के प्रमुख अभियुक्त एमके सिंह पुलिस के गिरफ्त से अब तक बाहर है।

    19 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी थी

    सोमवार को हुई सुनवाई के समय कोर्ट में सभी आरोपी उपस्थित थे। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई थी। पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर लोकेश चौधरी सहित दो अन्य को दोषी माना गया है। पूरी सुनवाई के दौरान 19 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी थी।
    क्या है मामला
    लालपुर के मुक्ति शरण लेन के शिवम अपार्टमेंट निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या साल 2019 में पैसे की लेन-देन में अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के ऑफिस में कर दी गयी थी। तब पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2019 को दोनों भाई दिन के साढ़े चार बजे घर से निकले थे। जिसके बाद उनकी हत्या की जानकारी मिली थी।
    अरगोड़ा थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
    बताते चलें कि साधना न्यूज के चैनल में विवाद होने पर उनकी हत्या गोली मार कर की गयी थी। मामले को लेकर अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार रहा था। 9 मार्च 2020 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से लोकेश जेल में है।

    News Box Bharat latest news

    agarwal bandhu argoda police civil court court ranchi Dc dgp ssp
    Previous Articleसुहागरात की रात नई नवेली दुल्हन को हुआ पेट में दर्द | सुबह में दिया बच्ची को जन्म
    Next Article खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी आग का जांच शुरू।एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.