Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Economy»रांची के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे
    Economy

    रांची के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJune 28, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    • गुमला जिला की ओर से खलते हैं रॉबिन
    • ट्रायल के लिए मुंबई इंडियंस ने आमंत्रित किया
    • अंडर-19 व अंडर-25 खेल चुके हैं
    • रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में खेल को निखारा

    रांची। धौनी व ईशान किशन के शहर का एक और लड़का क्रिकेट की दुनिया में आगे निकलने को बेताब है। रांची जिला के नामकुम के रहने वाले रॉबिन मिंज अगस्त में आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे। मुंबई इंडियंस का ट्रायल इंग्लैंड में होना है, जहां रॉबिन को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिला से खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान झारखंड ही नहीं देश में बना ली है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक के देखरेख में अपने खेल में निखार लाया। रॉबिन मिंज अंडर-19 व अंडर-25 में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया है।

    पिछले साल भी ट्रायल के लिए गए थे

    वे झारखंड के पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन ट्रायल के लिए मुंबई इंडियंस ने किया है। चंचल भट्टाचार्य और आसिफ ने शुरू से ही इस क्रिकेटर को परखते हुए ट्रेनिंग दी।रॉबिन 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। इनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं। घर में मां-पिता का सहयोग के अलावा दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा। नामकुम के डीएवी से क्लास टेन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं। सोनेट के कोच आसिफ ने बताया कि पिछले भी रॉबिन को लखनऊ सुपरजाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रायल के लिए बुलाया गया था। रॉबिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रायल दिया था। लेकिन चयन नहीं हो सका था।

    News Box Bharat latest news

    asif haque chanchal bhattachary ipl mumbai indians sp gautam
    Previous Articleतस्वीरों में देखें-राहुल गांधी बन गए मोटर साइकिल मिस्त्री
    Next Article नशे की हालत में बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी

    Explore More

    July 10, 20263 Mins Read

    10 जुलाई 2026 OTT रिलीज़: Netflix, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV पर इस शुक्रवार देखें 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

    July 10, 20263 Mins Read

    संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग, सूर्यकुमार यादव कप्तान! आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की Alternate T20 XI

    July 10, 20263 Mins Read

    Azad Engineering Share Price: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा शेयर, Sachin Tendulkar की Investment बनी Jackpot

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हजारीबाग का अमनारी गांव बना खेती का मॉडल: 200 से अधिक फसलों की खेती, जैविक और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही किसानों की आय July 12, 2026
    • हार्वर्ड की ‘अगली आइंस्टीन’ जिन्होंने करोड़ों के ऑफर ठुकराकर चुनी विज्ञान की राह July 12, 2026
    • स्कूल से लौटी तो उजड़ चुका था घर: निगम की कार्रवाई में मेधावी छात्रा लक्ष्मी मुंडा के सपनों पर चला बुलडोजर July 12, 2026
    • Sony IER-M500 लॉन्च: ₹11,500 में प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर, लाइव म्यूजिशियंस के लिए शानदार विकल्प July 12, 2026
    • Su-57 पर उठे सवाल: यूक्रेन ने रूस के ओम्स्क ऑयल रिफाइनरी पर 2700 KM दूर किया ड्रोन हमला, क्या रूस का स्टील्थ फाइटर जेट नाकाम रहा? July 12, 2026
    • ओमान तट पर कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हमला: 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, 1 लापता; MEA ने जताई चिंता July 12, 2026
    • FIFA World Cup 2026: फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड व अर्जेंटीना सेमीफाइनल में July 12, 2026
    • गोल और असिस्ट दोनों में कमाल! FIFA World Cup 2026 में एम्बाप्पे बने टॉप परफॉर्मर July 12, 2026
    • विश्व जनसंख्या दिवस पर झारखंड सरकार का हेल्थ विजन, AIIMS, RIMS-2 और नई स्वास्थ्य योजनाओं का ऐलान July 11, 2026
    • स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी भिड़ंत July 11, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.